Sagar Hospital Me Sharab : अस्पताल में महिला प्रसूति वार्ड के सामने युवक कर रहा था ऐसी हरकत! कैमरे में कैद हुई करतूत, VIDEO वायरल
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक महिला प्रसूति वार्ड के सामने कथित तौर पर शराब पीता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक को अस्पताल परिसर में उल्टी करते भी देखा जा सकता है। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
Sagar Hospital Me Sharab : Image Source : SCREENGRAB
- अस्पताल परिसर में युवक की कथित हरकत का VIDEO वायरल।
- महिला प्रसूति वार्ड के सामने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।
- सुरक्षा गार्ड और अस्पताल स्टाफ की निगरानी पर उठी उंगली।
सागर : मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक महिला प्रसूति वार्ड के सामने खुलेआम शराब पीता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक बोतल से शराब पीने के बाद अस्पताल परिसर में ही उल्टी करता भी नजर आ रहा है। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
शराब पीने के बाद कर रहा उलटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक महिला प्रसूति वार्ड के सामने बैठा रहा। इस दौरान अस्पताल में मरीजों के परिजन और अन्य लोग लगातार वहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी सुरक्षा कर्मी या अस्पताल स्टाफ ने उसे रोकने या वहां से हटाने की कोशिश नहीं की। वीडियो में युवक बोतल से शराब पीने के बाद अस्पताल परिसर में ही उल्टी करता भी नजर आ रहा है।
अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
अब सवाल उठता है कि यदि अस्पताल परिसर में सुरक्षा गार्डों की नियमित तैनाती रहती है,तो युवक इतनी देर तक खुलेआम शराब कैसे पीता रहा और किसी ने उसे क्यों नहीं रोका। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और युवक की पहचान हुई है या नहीं। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर बन रहे ‘द्विपुष्कर’ और ‘हर्षण’ योग में करें यह एक अचूक साधना, मिलेगा “वाजपेय” यज्ञ का महापुण्य!
- Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
- Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

Facebook


