Republic Day 2025 : सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर तो राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल में किया ध्वजारोहण, देखें वीडियो
Republic Day 2025 : सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर तो राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल में किया ध्वजारोहण, देखें वीडियो |

Republic Day 2025 | Source : IBC24
Republic Day 2025 : भोपाल। आज 26 जनवरी 2025 को भारत 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। बता दें कि, इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के अलावा विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। वहीं परेड में कई झांकियां प्रस्तुत होगीं। वहीं मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव इंदौर में झंडा फहराया।
बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम तो वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सीएम ध्वाजरोहण के बाद बच्चों के साथ भोजन करने के लिए बाल विनय मंदिर जाएंगे। वहीं भोपाल में सजी झांकियों को प्रस्तुत किया जाएगा।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मां भारती की सेवा में सहभागिता में सतत समर्पित रहने का संकल्प लें।
देश की अद्धितीय प्रगति, लोकतंत्र की सुदृढ़ता, जन-गण की सहभागिता के पर्व 76वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सांस्कृतिक व पारंपरिक विविधता के बीच अटूट एकता-अखंडता और मां भारती की सेवा का सामूहिक संकल्प देश की अतुलनीय शक्ति है।
आइए, इस पावन अवसर… pic.twitter.com/Qszw2wt2xp
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 26, 2025
https://www.youtube.com/watch?v=wqOnHC6sCGQ
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: CM Dr. Mohan Yadav hoisted the flag in Indore and Governor Mangubhai Patel hoisted the flag in the capital Bhopal, watch the video
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm