Chhatarpur Crime News: दलित युवक को ब्राह्मण युवकों ने मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने कहा – जाति पूछ कर मारी गई गोली
Chhatarpur Crime News: छतरपुर में बीते दिनों एक दलित युवक को ब्राह्मण युवकों ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Chhatarpur Crime News/Image Credit: @KashifKakvi X Handle
- छतरपुर में बीते दिनों एक दलित युवक को ब्राह्मण युवकों ने गोली मार दी थी।
- इलाज के दौरान दलित युवक की मौत हो गई।
- राशन मांगने पर पंकज और दुकान मालिक के बीच विवाद हुआ था।
छतरपुर: Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बीते दिनों एक दलित युवक को ब्राह्मण युवकों ने गोली मार दी थी। घायल पंकज प्रजापति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक पंकज शासकीय राशन दुकान बिलहरी से अपना राशन लेने गया था । वहीं राशन मांगने पर पंकज और दुकान मालिक के बीच विवाद हो गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Chhatarpur Crime News: इसके बाद दूकानदार नवीन पटेरिया अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और लाइसेंसी बूदंक से गोली चला दी। पंकज प्रजापति को दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी थी। इस वारदात के बाद घायल पंकज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर ग्वालियर रेफर दिया, लेकिन उसने निवाड़ी के पास दम तोड़ दिया था। नवीन पटेरिया, प्रवीण पटेरिया और रामस्वरूप पटेरिया ने इस वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों की तलाश में जुट गई है। यह पूरी घटना नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी की है।
CSP पर फूटा पंकज के परिजनों का गुस्सा
Chhatarpur Crime News: वहीं जब CSP अमन मिश्रा पीड़ित पक्ष से मिलने पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पंकज के परिजनों का आरोप है कि, पुलिस ने ऐस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। जब उन्होंने चक्काजाम किया, धरना दिया तब जाकर पुलिस हरकत में आई। गुस्साएं लोगों ने CSP अमन मिश्रा से पूछा "पहलगाम में धर्म पूंछ कर मारा यहां जाति पूंछ कर... आप क्या कार्रवाई कर रहे हैं?" अब देखना होगा की पुलिस की टीम आखिर कब तक आरोपियों को गिरफ्तार करती है।
"जाति पूछ कर गोली मारी गई है..."
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दलित को राशन मांगने पर ब्राह्मण समाज के युवकों ने गोली मार दी।
पंकज प्रजापति (19) और उसका भाई तीन महीने से लंबित राशन लेने गए थे। राशन मांगने पर बहस हुई थी।
जब पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं कि तो परिवार ने चक्का जाम… pic.twitter.com/juudhe0Sv3
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) June 12, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम बिलहरी में हुई। पंकज प्रजापति नामक दलित युवक को शासकीय राशन दुकान पर विवाद के बाद गोली मारी गई थी।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Dalit youth shot by Brahmin youth, died during treatment, family said - he was shot after asking his caste
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am