Damoh Fake Doctor Case Update: मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा, बिना रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर की डिग्री, पूर्व उपराष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी जाली
मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा…Damoh Fake Doctor Case Update: Big disclosure in fake doctor case in Mission Hospital

Damoh Fake Doctor Case Update | Image Source | IBC24
- मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा,
- बिना रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर की डिग्री,
- डिग्री में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर,
दमोह: Damoh Fake Doctor Case Update: जिले के मिशनरी संचालित मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के कार्यरत होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस गंभीर लापरवाही का खुलासा स्वयं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मुकेश जैन ने IBC24 को दी गई एक्सक्लूसिव जानकारी में किया।
Damoh Fake Doctor Case Update: डॉ. जैन के अनुसार अस्पताल में डॉ. एनजॉन केम नाम से कार्यरत डॉक्टर की असली पहचान नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के रूप में हुई है। आरोपी डॉक्टर ने अपने आप को कार्डियोलॉजिस्ट बताते हुए पांडिचेरी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त होना बताया था। लेकिन जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई तो उसमें न रोल नंबर था, न ही एनरोलमेंट नंबर।
Damoh Fake Doctor Case Update: सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि डिग्री पर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के फर्जी हस्ताक्षर मौजूद थे। जब मामले की पुष्टि के लिए दस्तावेजों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, तो जांच में साफ हो गया कि ये सभी प्रमाणपत्र पूरी तरह से फर्जी हैं। इस खुलासे के बाद दमोह कोतवाली थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर पर धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Damoh Fake Doctor Case Update: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने यह भी संकेत दिए हैं कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की संलिप्तता या लापरवाही की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दमोह फर्जी डॉक्टर की असली पहचान नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के रूप में हुई है, जो अस्पताल में डॉ. एनजॉन केम के नाम से कार्यरत था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Damoh Fake Doctor Case Update: Big disclosure in fake doctor case in Mission Hospital
दमोह
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm