Damoh News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Damoh News: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Bike Accident
जितेंद्र कुमार गौतम, दमोह:
Bike Accident: दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे के फलको नाला की अंधी मोड़ पर आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें जबलपुर से हिंडोरिया जा रहे बाइक सवारो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें एक बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक मासूम बच्चा सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 की मदद से जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मामले में जानकारी अनुसार मृतक युवक का नाम अभिषेक चौधरी उर्फ़ विक्की निवासी मदर टेरेसा जबलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो अपनी भाभी के साथ जबलपुर से बांदकपुर हिंडोरिया के लिए बाइक आ रहा था। तभी सिंग्रामपुर के पास फलको नाला के यहां मंदिर के पास अंधी मोड पर जबेरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Bike Accident: वहीं घटना में मृतक की भाभी तथा मासूम भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जबेरा थाना की सिगरामपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Facebook


