Dhar Video Viral: कांग्रेस विधायक के भाई की दबंगई, खुलेआम शराब दुकान में किया ऐसा काम, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी
Dhar Video Viral: कांग्रेस विधायक के भाई की दबंगई, खुलेआम शराब दुकान में किया ऐसा काम, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी
Dhar Video Viral | Photo Credit: IBC24
- धार जिले के डही क्षेत्र में शराब दुकान से बोतलें लूटने का वीडियो वायरल
- वीडियो में कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह बघेल भी नजर आए
- पुलिस ने कहा कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी
धार: Dhar Video Viral जिले के डही क्षेत्र की एक शराब दुकान से शराब लूट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बदमाशों की खुली दबंगई साफ तौर पर नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब दुकान के बाहर चार युवक खड़े हैं, जिनमें से एक व्यक्ति जाली के रास्ते दुकान के अंदर घुसता है और रैक में रखी शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े अपने साथियों को देता है। इस तरह कई बार अंदर-बाहर करते हुए बदमाश शराब की कई बोतलें लेकर फरार हो जाते हैं।
Dhar News Video Viral दरअसल इस वायरल वीडियो में कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह बघेल रेड टी-शर्ट में खुद शराब की दुकान से अपने कार्यकर्ताओं को बोलकर बोतल निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि उनके साथी एक के बाद एक बोतलें लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर बदमाशों के सामने विनती करता नजर आता है, लेकिन दबंगई के आगे उसकी एक नहीं सुनी जाती और शराब की बोतलें उठा ली जाती हैं।
एक अन्य वीडियो में शराब दुकान के बाहर हंगामा होते हुए भी देखा जा सकता है। जिसके बाद दुकान के अंदर घुसकर यह पूरी घटना अंजाम दी जाती है, बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात का है। इस पूरे मामले को लेकर डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने फोन पर जानकारी देते हुवे बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या फरियादी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रहे अर्जुन सिंह बघेल कुक्षी विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई हैं। वे पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद सहित कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और फिलहाल भी कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे विधायक प्रतिनिधि भी हैं और विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के अधिकांश कार्यों का संचालन इन्हीं के माध्यम से किया जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, फिलहाल लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Dhar Gadkalika Mandir Dance: देवी मां के मंदिर की मर्यादा तार-तार! मंदिर द्वार पर बार-बालाओं का अश्लील डांस, वायरल वीडियो में बेशर्मी की सारी हदें पार
- RAC Ticket Refund Rules : ‘RAC टिकट वाले यात्रियों से आधा ही लिया जाए किराया’ रेल यात्रियों को जल्द मिल सकती है बड़ी राहत, संसद तक पहुंचा मुद्दा
- Islamabad Mosque Bomb Blast: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाका, मची अफरा-तफरी, कई लोगों की मौत, शहर में इमरजेंसी लागू

Facebook


