Dhar Gadkalika Mandir Dance: देवी मां के मंदिर की मर्यादा तार-तार! मंदिर द्वार पर बार-बालाओं का अश्लील डांस, वायरल वीडियो में बेशर्मी की सारी हदें पार

Dhar Gadkalika Mandir Dance: एक बारात के दौरान कथित रूप से अश्लील डांस किया गया, डांस के कारण दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Dhar Gadkalika Mandir Dance: देवी मां के मंदिर की मर्यादा तार-तार! मंदिर द्वार पर बार-बालाओं का अश्लील डांस, वायरल वीडियो में बेशर्मी की सारी हदें पार

dhar news/ image source: IBC24


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: February 6, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: February 6, 2026 3:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गढ़कालिका मंदिर में बार-बालाओं का डांस
  • मंदिर प्रांगण में ही बारात के दौरान किया डांस
  • माता के दर्शन के लिए पहुंची थी बारात

धार: मध्यप्रदेश के धार से बड़ी खबर आ रही है। खबर धार के गढ़ कालिका माता मंदिर की बताई जा रही है। यह खबर तूल पकड़ रही है क्योंकि, यहां के प्रसिद्ध गढ़ कालिका माता मंदिर के सामने एक बारात में बार बालाओं द्वारा अश्लील डांस करने का मामला सामने आया है।

Dhar Gadkalika Mandir: यह है पूरा मामला

धार के प्रसिद्ध प्राचीन मां गढ़ कालिका मंदिर परिसर की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो मंदिर के मुख्य द्वार के पास 4 फरवरी की शाम का बताया जा रहा है, जहां एक बारात के दौरान कथित रूप से अश्लील डांस किया गया, डांस के कारण दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए, वीडियो वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, हालांकि अब तक किसी ने भी इस बात की शिकायत पुलिस को नहीं की है वही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर की पवित्रता बनाए रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है

Dhar Viral Dance: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोग मंदिर परिसर की पवित्रता भंग होने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।

हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके बावजूद वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।