Face To Face Madhya Pradesh: वक्फ पर सियासत भारी..बिल लागू..बवाल जारी, बिल पर सवाल उठाना क्या संसद की विश्वसनीयता कम करता है?
Face To Face Madhya Pradesh: वक्फ पर सियासत भारी..बिल लागू..बवाल जारी, बिल पर सवाल उठाना क्या संसद की विश्वसनीयता कम करता है?

Face To Face Madhya Pradesh
- नया वक्फ कानून लागू हो चुका है, लेकिन मुस्लिम समुदाय का विरोध जारी है।
- मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड की 33,500 संपत्तियों पर अवैध कब्जे होने का आरोप है।
- बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस नेताओं ने वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा किया है, जो अब नए कानून के तहत हटाए जाएंगे।
भोपाल: नया वक्फ कानून अमल में आ गया है। संसद ने अपना काम कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशन भी हो चुका है पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। मुस्लिम समुदाय का एतराज एहतजाज अब भी जारी है। आज मप्र में नए बिल के विरोध में प्रदर्शन हुआ। बयान आए मतलब ये कि सदन के बाहर बिल पर बहस जारी है। अब सवाल ये है कि इस बहस का अंजाम क्या होगा?
Read More: Monalisa Hot Pic: स्विमिंग पूल के किनारे हॉटनेस का तड़का लगाती दिखी मोनालिसा
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश में वक्फ बोर्ड एक्ट लागू हो चुका है। लेकिन नए वक्फ कानून को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को ऐतराज़ है। बोर्ड का मानना है कि अल्पसंख्यको के साथ जोर जबरदस्ती की जा रही है। उनकी संपत्तियों को हड़पने की साजिश रची जा रही है। वो भी तब जब कानूनी रुप से एक्ट के संशोधन के लिए संसद की सर्वदलीय समिति ने देशभर के अल्पसंख्यकों से सुझाव मांगे थे और उसी आधार पर संशोधन के जरिए नया कानून भी बना। बावजूद इन सबके देश के अल्पसंख्यक वर्ग का एक धड़ा इसे अपने साथ धोखा मानता है।
फिलहाल ये कानून देशभर में लागू हो चुका है। मध्यप्रदेश में वक्फ की 33 हजार 500 संपत्तियां हैं। जमीन,मस्जिद,मजार,दुकान,मकान,कब्रिस्तान तक वक्फ बोर्ड के पास हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि अकेले भोपाल में कुछ साल पहले तक 130 कब्रिस्तान हुआ करते थे लेकिन आज सिर्फ 30 कब्रिस्तान बचे हैं। बीजेपी सरकार कहती है कि ऐसे ही वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जे हुए हैं और नए कानून के जरिए अवैध कब्जे छुड़ाए जाएंगे।
दरअसल वक्फ एक्ट के समर्थन और खिलाफत की कई सियासी वजहें भी हैं। बीजेपी का दावा है कि मध्यप्रदेश में वक्फ बोर्ड की तमाम संपत्तियों पर अवैध कब्जे कांग्रेस नेताओं के ही हैं। ना सिर्फ भोपाल बल्कि इंदौर,उज्जैन,बुरहानपुर,खंडवा,खरगौन और जबलपुर में कांग्रेस नेताओं ने वक्फ की संपत्तियों पर सालों से अवैध कब्जा जमाए रखा है। जाहिर है ये वो आरोप हैं जिनका जवाब फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं है।
https://www.youtube.com/watch?v=PfMxF1281Rw&ab_channel=IBC24
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नए वक्फ कानून में वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जे हटाने का प्रावधान है, और इसे लागू करने के लिए वक्फ बोर्ड को अधिक शक्तियां दी गई हैं।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Does questioning the bill reduce the credibility of Parliament?
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am