मप्र के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत

मप्र के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत

मप्र के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले में बुजुर्ग की मौत
Modified Date: July 21, 2023 / 02:18 pm IST
Published Date: July 21, 2023 2:18 pm IST

उमरिया (मप्र), 21 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) में बाघ के हमले में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को बीटीआर के धमोखर वन क्षेत्र के अंतर्गत दारोदी बीट में हुई।

वन रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ित सुखदेव प्रसाद राय अपने मवेशियों को कुछ अन्य लोगों के साथ जंगल में चराने के लिए ले गए थे तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति की गर्दन, माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।

भाषा सं दिमो मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में