जबलपुर। Electricity Bill Price Hike: मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बढ़ोतरी का फैसला सुनाया है, जिससे राज्य में बिजली महंगी हो गई है। आयोग ने बिजली कंपनियों की टैरिफ याचिका पर सुनवाई के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नई दरें तय की हैं।
Electricity Bill Price Hike: फैसले के मुताबिक प्रदेश में बिजली की दरों में औसतन 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बिजली कंपनियों ने दरों में 10.19 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की थी, लेकिन आयोग ने उपभोक्ताओं को आंशिक राहत देते हुए इससे कम बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरों के लागू होने से घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। हालांकि, आयोग का कहना है कि बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिति और संचालन लागत को देखते हुए यह फैसला जरूरी था।
इस फैसले के बाद प्रदेश में महंगाई का असर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जबकि उपभोक्ता संगठनों ने दरों में वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त की है।
इन्हें भी पढ़ें:-