TRAI New Rules For Recharge Plans: TRAI का नया आदेश! अब बिना डेटा यूज वाले ग्राहकों को बेवजह नहीं देने होंगे पैसे, इस तारीख से मोबाइल कंपनियां ला रही ये नया प्लान

Ads

TRAI New Rules For Recharge Plans: ट्राई के नए निर्देश के तहत 21 अक्टूबर से टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे। इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। ऐसे यूजर्स को बिना इस्तेमाल वाले डेटा के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 05:57 PM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 05:59 PM IST

(TRAI New Rules For Recharge Plans/ Image Credit:X)

HIGHLIGHTS
  • 21 अक्टूबर से बिना डेटा वाले प्लान।
  • सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा।
  • डेटा की जरूरत नहीं तो खर्च हो सकता है कम।

बिजनेस: TRAI New Rules For Recharge Plans: यदि आप मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते और फिर भी डेटा वाले रिचार्ज कराने पड़ते हैं तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान (TRAI New Rules For Recharge Plans) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, जिनमें सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी। इन प्लान में डेटा शामिल नहीं होगा। इसका फायदा खासतौर पर फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों, बुजुर्गों और उन लोगों को मिल सकता है जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है।

30 दिन वाले प्लान भी होंगे शामिल

नए नियम के तहत कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले अपने नियमित डेटा प्लान (TRAI New Rules For Recharge Plans) के समान अवधि वाले वॉइस-SMS प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। इसके अलावा कम से कम एक लंबी वैलिडिटी वाला बिना डेटा का प्लान रखना जरूरी होगा। इन प्लान की वैलिडिटी को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। अगर कोई ग्राहक 10 तारीख को रिचार्ज करता है तो अगले महीने भी उसकी वैलिडिटी उसी तारीख के आसपास खत्म होगी। जिस महीने संबंधित तारीख नहीं होगी, वहां महीने के आखिरी दिन को आधार माना जाएगा।

कितनी सस्ती होगी कीमत?

बिना डेटा वाले प्लान की कीमत कितनी होगी, इसका कोई तय आंकड़ा TRAI ने नहीं बताया है। लेकिन नियामक ने कहा है कि डेटा हटने के बाद कीमत में उचित कमी होनी चाहिए। कंपनियां अपने औसत डेटा राजस्व के आधार पर कीमत तय कर सकती हैं। TRAI के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में एक जीबी डेटा से औसत कमाई 9.11 रुपये थी, जो मार्च 2026 में घटकर 7.51 रुपये रह गई। इस दौरान औसत मासिक बिल 183 रुपये से बढ़कर 196.04 रुपये हो गया।

TRAI ने क्यों लिया सख्त फैसला?

यह कदम पहले दिए गए निर्देशों के बाद उठाया गया है। दिसंबर 2024 में TRAI ने कंपनियों से लंबी वैलिडिटी वाला केवल कॉलिंग वाला प्लान (TRAI New Rules For Recharge Plans) लाने को कहा था। बाद में कंपनियों ने कुछ प्लान पेश किए, लेकिन छोटी अवधि वाले विकल्पों की कमी रही। डेटा हटाने के बावजूद कीमतों में पर्याप्त कमी न होने की शिकायतें भी सामने आईं। इसके बाद TRAI ने अप्रैल 2026 में प्रस्ताव तैयार किया और जून में संबंधित पक्षों से चर्चा की।

कंपनियों और ग्राहकों की अलग राय

उपभोक्ता संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है क्योंकि इससे लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुनने का विकल्प मिलेगा। वहीं कुछ टेलीकॉम कंपनियों ने चिंता जताई है कि सस्ते कॉलिंग प्लान का इस्तेमाल स्पैम या टेलीमार्केटिंग के लिए किया जा सकता है। कंपनियों ने कीमतों को लेकर भी अपनी चिंताएं रखी हैं। TRAI ने कीमतों में कटौती का कोई निश्चित फॉर्मूला लागू करने के बजाय कंपनियों को उचित मूल्य तय करने की जिम्मेदारी दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिना डेटा वाले प्लान कब से मिलेंगे?

TRAI के निर्देश के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों को 21 अक्टूबर से बिना डेटा वाले वॉइस और SMS प्लान उपलब्ध कराने होंगे।

इन प्लान में क्या मिलेगा?

इन रिचार्ज में वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा होगी, जबकि मोबाइल डेटा शामिल नहीं होगा।

इन प्लान का फायदा किसे होगा?

फीचर फोन यूजर्स, बुजुर्गों और ऐसे ग्राहकों को फायदा मिल सकता है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

क्या बिना डेटा वाले प्लान सस्ते होंगे?

TRAI ने कोई निश्चित कीमत तय नहीं की है, लेकिन डेटा हटाने के बाद कीमत में उचित कटौती करने की बात कही गई है।