MP News : दो नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग.. पूर्व मंत्री ने कांग्रेस विधायक पर साधा निशाना, कहा- ‘सीएम को अपना करीबी बताकर कर रहे भ्रम की राजनीति’
Pradeep Jaiswal on MLA Vivek Patel : विधायक पटेल अपनी राजनीति चमकाने के लिए सीएम को अपना करीबी बताकर भ्रम की राजनीति कर रहे हैं।

Pradeep Jaiswal on MLA Vivek Patel
बालाघाट। Pradeep Jaiswal on MLA Vivek Patel : पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और वारासिवनी विधायक विवेक पटेल के बीच जुबानी जंग शांत होने का नाम नहीं ले रही। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस विधायक पटेल पर फ़िर निशाना साधा है, और आरोप लगाया है कि विधायक पटेल अपनी राजनीति चमकाने के लिए सीएम को अपना करीबी बताकर भ्रम की राजनीति कर रहे हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के नाम जितने भी पत्र लिखे है एक भी काम वे स्वीकृत नहीं करा पाए है। मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें जो जानकारी मिली है कि जिन 18 विधानसभाओं में एक भी काम स्वीकृत नहीं हुए है उसमें वारासिवनी विधानसभा शामिल है।
पूर्व खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कांग्रेस के विधायक विवेक पटेल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक पटेल अपने आप को मुख्यमंत्री का करीबी बताकर जनता को गुमराह करके भ्रम की राजनीति कर रहे है वे मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर क्षेत्र की जनता को बताते है कि मै मुख्यमंत्री का काफी करीबी हूँ, पूर्व मंत्री जायसवाल ने कहा कि जब मेरे द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी ली गई कि हमारे क्षेत्र के विधायक द्वारा कामों को लेकर कितने लेटर लिखे गए है तो पता चला कि लगभग 11 लेटर लिखे गए है लेकिन उनमें से एक भी काम स्वीकृत नहीं करा पाए हैं।
इतना ही नहीं वारासिवनी विधानसभा उन 18 विधानसभाओं में शामिल है जिसमें एक भी काम और राशि इस कार्यकाल में स्वीकृत नहीं हुई है,और जबरदस्ती मुख्यमंत्री के साथ अपनी फोटो लगवाकर जनता को गुमराह कर रहे है।पूर्व मंत्री जायसवाल ने कि वारासिवनी क्षेत्र में जितने भी विकास के काम हो रहे है फिर वे शिक्षा में स्वास्थ्य में हो या निर्माण कार्य हो ये सभी मेरे कार्यकाल में स्वीकृत हुए काम है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Former minister targeted the Congress MLA, said- 'He is doing politics of confusion by calling CM his close aide'
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm