Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Fake Kidnapping Case: '5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी', युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर /image: IBC24 File
Gwalior Fake Kidnapping Case: ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, लोन की किस्त चुकाने से बचने के लिए एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। उसने घरवालों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी भरा मैसेज भेजा। लेकिन गिजोर्रा पुलिस ने तकनीकी सबूतों और साइबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर युवक को शिवपुरी के पोहरी से पकड़ लिया।
Gwalior Fake Kidnapping Case दअरसल, फरियादी भूरा सिंह बघेल ने गिजोर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भतीजा राहुल बघेल कान का इलाज कराने ग्वालियर गया था। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान गिजोर्रा थाना प्रभारी उपेंद्र धाकड़ को राहुल का बैकग्राउंड संदिग्ध लगा। पता चला कि राहुल ने बैंक से लोन लेकर मोटरसाइकिल खरीदी थी। लेकिन किस्त नहीं चुकाई। इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और कोर्ट से स्थायी वारंट भी जारी था। जिसमें पुलिस उसे पहले गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी थी।
इसी बीच परिवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर फिरौती का मैसेज मिला। मैसेज में लिखा था- अगर राहुल को बचाना है तो 5 लाख रुपये देने होंगे। 24 घंटे में पैसे नहीं आए और पुलिस के पास गए तो राहुल की लाश मिलेगी। पुलिस को मैसेज की भाषा और अंदाज अपहरण के मामले से मेल नहीं खा रहा था। थाना प्रभारी उपेंद्र धाकड़, पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत और साइबर टीम ने सूत्र सक्रिय किए, मोबाइल लोकेशन निकाली और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में राहुल की लोकेशन शिवपुरी के पोहरी में मिली।
Gwalior Fake Kidnapping Case मामला गंभीर होने के कारण ग्वालियर पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को सूचना दी और टीम पोहरी के लिए रवाना हो गई। मंगलवार देर शाम टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश देकर राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में राहुल ने पूरी कहानी कबूल कर ली। उसने बताया कि वह दोस्त के ट्रक से पोहरी पहुंचा था। लोन की किस्त न चुकानी पड़े और घर से पैसे भी मिल जाएं इसलिए उसने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस के द्वारा उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और साजिश रचने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
देहात ग्वालियर ASP जयराज कुबेर ने बताया कि, लोन की किस्त चुकाने से बचने के लिए एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली। उसने घरवालों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी भरा मैसेज भेजा। लेकिन गिजोर्रा पुलिस ने तकनीकी सबूतों और साइबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर युवक को शिवपुरी के पोहरी से पकड़ लिया पुलिस के द्वारा उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और साजिश रचने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें