Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता

Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता

Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता

Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता /image: AI Generated

Modified Date: September 30, 2026 / 07:39 am IST
Published Date: September 30, 2026 7:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • 45 डॉक्टरों की नियुक्ति, NHM के तहत पदस्थापना
  • FRU अस्पतालों में बढ़ेंगी सेवाएं, इलाज की क्षमता होगी मजबूत
  • ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ, मरीजों को नजदीक बेहतर उपचार मिलेगा

रायपुर। Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए उन्हें अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग (CG Health Department) द्वारा 45 चिकित्सकों (Chhattisgarh 45 Doctors Appointment) की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ( Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक चिकित्सकीय मानव संसाधन को और मजबूत किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त इन चिकित्सकों की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल एवं जिला अस्पताल स्तर की फर्स्ट रेफरल यूनिट (FRU) में की गई है। इससे इन संस्थाओं में मरीजों को बेहतर, समयबद्ध और उनके नजदीक आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

FRU अस्पतालों में बढ़ेंगी सेवाएं

इन 45 चिकित्सकों की पदस्थापना से FRU (FRU Hospital Chhattisgarh) स्तर की स्वास्थ्य संस्थाओं की सेवा क्षमता में विस्तार होगा। चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी तथा गंभीर एवं आपातकालीन मामलों में समय पर चिकित्सकीय आकलन, आवश्यक उपचार और आगे के उपचार के लिए उचित रेफरल सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मिलेगी मदद 

Chhattisgarh Doctors Posting Latest News FRU स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जहां स्थानीय स्तर पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों तक रेफर किया जाता है। चिकित्सकों की उपलब्धता से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा एवं रेफरल सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

इन नियुक्तियों का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में मिलेगा। स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को प्राथमिक स्तर से आगे की आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से दूर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा जरूरत के अनुसार उन्हें समय पर उच्च स्तरीय उपचार तक पहुंचाने की व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी।

इलाज की क्षमता होगी मजबूत

राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जन-केंद्रित बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। 45 चिकित्सकों की यह नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो प्रदेश में FRU स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को और सक्षम बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.