दुबे ने संसदीय मर्यादाओं को हवाला देते हुए मोइत्रा मुद्दे पर बोलने से इनकार किया
दुबे ने संसदीय मर्यादाओं को हवाला देते हुए मोइत्रा मुद्दे पर बोलने से इनकार किया
ग्वालियर, एक नवंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर सवाल पूछने’ का आरोप लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को संसदीय नियमों का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर बोलने से इनकार कर दिया।
दुबे ने आरोप लगाया है कि रियल एस्टेट से लेकर ऊर्जा तक के विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले हीरानंदानी समूह के सीईओ दर्शन हीरानंदानी ने संसद में सवाल पूछने के लिए मोइत्रा को पैसे दिए थे।
दुबे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान के सिलसिले में ग्वालियर में थे।
मोइत्रा मामले और फोन निगरानी पर उनके आरोपों के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर दुबे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कृपया मुझे माफ कर दें, उन्हें (महुआ मोइत्रा को) कल (दो नवंबर) आचार समिति के सामने पेश होना है और संसद के कुछ नियम हैं। मैं उन नियम-कायदों से बंधा हूं, मैंने शपथ ली है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा।’’
दुबे शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रभारी हैं।
भाषा सं दिमो नोमान
नोमान

Facebook


