Petrol Diesel Price 03 June 2026: पेट्रोल सिर्फ 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर! आखिर कहां मिल रहा इतना सस्ता ईंधन, जानिए आपके शहर में आज कितना है रेट

Petrol Diesel Price 03 June 2026: देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। जहां पेट्रोल 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर है। वहीं सबसे महंगा ईंधन चित्तूर में बिक रहा है। जहां पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Petrol Diesel Price 03 June 2026: पेट्रोल सिर्फ 88.66 रुपये और डीजल 84.56 रुपये लीटर! आखिर कहां मिल रहा इतना सस्ता ईंधन, जानिए आपके शहर में आज कितना है रेट

(Petrol Diesel Price 03 June 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 3, 2026 / 09:31 am IST
Published Date: June 3, 2026 9:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • ब्रेंट और WTI क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • पोर्ट ब्लेयर में देश का सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 03 June 2026 in India: आज बुधवार 03 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल उपभोक्ताओं (Petrol Diesel Price) के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में पेट्रोल और डीजल पुराने रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर ही बिक रहे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसकार असर फिलहाल घरेलू ईंधन की कीमतों पर भी नहीं पड़ा है।

कच्चे तेल में आई तेजी

वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें (Crude Oil Price) बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड 0.92 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 96.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी बेंचमार्क WTI क्रूड में भी 1.04 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इसकी कीमत 94.80 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में इस बदलाव का असर भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ सकता है।

सबसे सस्ता और सबसे महंगा ईंधन

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rate Today) अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है। यहां पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है। यहां पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) 118.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा रेट?

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यूपी, राजस्थान और बिहार के प्रमुख शहरों के भाव

उत्तर प्रदेश के शहरों में पेट्रोल की कीमत 101 से 102 रुपये प्रति लीटर के बीच बनी हुई है। लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, अयोध्या और गोरखपुर में ईंधन के दाम लगभग स्थिर हैं। राजस्थान में जयपुर, बीकानेर और भरतपुर में पेट्रोल 112 से 114 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है। वहीं बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और अररिया में 115.07 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऊंचे दाम

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और गुना में पेट्रोल 114 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बना हुआ है। गुना में पेट्रोल 115.44 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर, बीजापुर और बिलासपुर में भी ईंधन के दाम अपेक्षाकृत ऊंचे बने हुए हैं। बीजापुर में डीजल (Diesel Price Today) 102.99 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जो देश के महंगे डीजल वाले शहरों में शामिल है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट (03 जून 2026)

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 102.12 95.2
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
चंडीगढ़ 101.53 89.63
देहरादून 100.2 97.1
लखनऊ 102.05 99.28
आगरा 101.54 95.02
प्रयागराज 101.82 95.33
अयोध्या 102.4 97.87
गोरखपुर 102.13 95.62
जयपुर 112.66 97.78
बीकानेर 114.15 99.29
पटना 112.7 99.87
भोपाल 114.65 99.74
इंदौर 114.61 99.7
गुना 115.44 100.00+
रायपुर 107.96 101.17
बीजापुर 109.69 102.99
बिलासपुर 108.76 102.02
पोर्ट ब्लेयर 88.66 84.56
 चित्तूर 118.34 106.06

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।