D.K. Shivakumar Oath Ceremony: पहले किया नेताओं का स्वागत, हाथ में दिखी संविधान की कॉपी, डीके शिवकुमार के शपथ कार्यक्रम में इन चीजों ने खींचा सबका ध्यान

D.K. Shivakumar Oath Ceremony: कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के नए सीएम बन गए हैं।

D.K. Shivakumar Oath Ceremony: पहले किया नेताओं का स्वागत, हाथ में दिखी संविधान की कॉपी, डीके शिवकुमार के शपथ कार्यक्रम में इन चीजों ने खींचा सबका ध्यान

D.K. Shivakumar Oath Ceremony/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 3, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: June 3, 2026 8:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के नए सीएम बन गए हैं।
  • डीके शिवकुमार ने बुधवार दोपहर को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को सीएम पद की शपथ दिलाई।

D.K. Shivakumar Oath Ceremony: बेंगलुरु: कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रहे डीके शिवकुमार अब कर्नाटक के नए सीएम बन गए हैं। डीके शिवकुमार ने बुधवार दोपहर को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, शपथ ग्रहण से पहले शिवकुमार मंच पर नंगे पैर और हाथ में संविधान की कॉपी लिए दिखे। इस दौरान डीके शिवकुमार ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक कर मिले और गुलदस्ता देकर सभी का स्वागत किया। इसके बाद शिवकुमार ने मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को दिलाई शपथ

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डीके शिवकुमार को सीएम पद की शपथ दिलाई। (D.K. Shivakumar Oath Ceremony) डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन मंच मौजूद रहे।

इस दौरान डीके शिवकुमार ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की। इस बीच डीके कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से कुछ देर के लिए बातचीत भी करते नजर आए। (D.K. Shivakumar Oath Ceremony) डीके शिवकुमार के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने जी. परमेश्वर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

डीके शिवकुमार का सपना हुआ पूरा

D.K. Shivakumar Oath Ceremony:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डीके शिवकुमार कर्नाटक के एक दिग्गज नेता हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रीय है। डीके शिवकुमार आठ बार विधायक रह चुके हैं और लंबे समय से प्रदेश का सीएम बनने का प्रयास भी कर रहे थे। डीके शिवकुमार का पिछले कई वर्षों से मुख्समंत्री बनने का सपना देख रहे थे। (D.K. Shivakumar Oath Ceremony)  जैसे ही बुधवार यानी 3 मई 2026 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनका पुराना राजनीतिक सपना पूरा हो गया।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.