BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gwalior Road Accident Last Video : मौत से चंद घंटे पहले की रील आई सामने! नाती के बर्थडे पर जमकर नाची थी नानी, फिर रास्ते में हुआ खौफनाक अंत, देखें वीडियो

ग्वालियर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से पहले परिवार का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जन्मदिन और मंदिर दर्शन के दौरान खुश नजर आ रहे हैं।

Gwalior Road Accident Last Video

Gwalior Road Accident Last Video

Sneha Singh
Published: 28 Mar 2026 | 6:18 pmModified: 28 Mar 2026 | 6:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. बेटे के जन्मदिन के कुछ घंटे बाद हुआ हादसा।
  2. पांच लोगों की मौके पर मौत, चार घायल।
  3. परिवार की आखिरी रील वीडियो सामने आई।

ग्वालियर: Gwalior Road Accident Last Video मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ग्वालियर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतक परिवार खुशियां मनाते नजर आ रहा है। हादसे में मृतक दम्पति शुभम-शगुन के 6 साल के बेटे आरव का गुरुवार को ही बर्थ-डे था। बर्थ-डे सेलिब्रेशन और मंदिर में दर्शन के दौरान बनाई गई रील वीडियो में पूरा परिवार हंसी-खुशी नजर आ रहा है। नाती आरव के जन्मदिन में शामिल होने मेरठ से उसकी नानी प्रीति कश्यप भी ग्वालियर आई थीं, जिनका डांस करते हुए आखिरी वीडियो भी सामने आया है।

ऑटो से माता मंदिर के दर्शन के लिए निकला था पूरा परिवार

बर्थडे मनाने के बाद रात करीब 10 बजे शुभम, उसकी पत्नी शगुन, सास प्रीति कश्यप, ताऊ इंद्रजीत, ताई लीला और बच्चे ऑटो से शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। Accident News  कैलादेवी और वैष्णो धाम के दर्शन के बाद वापस लौटते समय थाटीपुर में परशुराम चौराहा के ठीक पहले वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शुभम, शगुन, इंद्रजीत, लीला और प्रीति कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

आखिरी यादें बनीं रील

हादसे के दौरान आरव अपनी नानी प्रीति की गोद में ही था। नानी ने अपनी गोद में छुपाकर नाती को तो बचा लिया, लेकिन खुद हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ गईं।  Last Video Before Death घटना में शुभम की बहन प्रीति, 5 साल का बेटा प्रियांश, 6 साल का आरव और ऑटो चालक राजेश कुमार घायल हो गए। सभी को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ सिर में चोट लगने के कारण ऑटो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतका शगुन को रील बनाने का बहुत शौक था और वह अपने घर के आसपास इसके लिए चर्चित थी। पिछले दो दिनों में उसने मां के आने, बेटे के बर्थडे और मंदिर दर्शन की कई रील इंस्टाग्राम पर अपलोड की थीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशी का यह माहौल कुछ ही घंटों में मातम में बदल जाएगा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने लापरवाही से कार चलाने वाले चालक अमन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पड़ाव और थाटीपुर थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। हादसे से पहले आरोपी ने पड़ाव पर भी एक ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारी थी और वहां से फरार होते समय इस बड़ी घटना को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पांच लोगों की मौके पर मौत हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Last Family Video Emerges Before Gwalior Road Accident That Killed Five

शहर की खबरें

ग्वालियर

और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am