BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Khelo India Youth Games 2026: गरीबी से जंग, बांस से शुरुआत… अब खेलो इंडिया में चमका ‘बाबूलाल’, जुनून ने इस खेल में दिलाया मेडल!

Khelo India Youth Games 2026: झारखंड के रामगढ़ जिले के केरिबांदा गांव से आने वाले युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम आज अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर नई पहचान बना …

raipur news

raipur news

muskan mishra
Published: 28 Mar 2026 | 3:03 pmModified: 28 Mar 2026 | 3:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. आर्थिक तंगी में मेहनत की मिसाल
  2. बांस से शुरू किया वेटलिफ्टिंग अभ्यास
  3. खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन

Khelo India Youth Games 2026: रायपुर, 28 मार्च 2026: झारखंड के रामगढ़ जिले के केरिबांदा गांव से आने वाले युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम आज अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर नई पहचान बना रहे हैं। खेलो इंडिया एथलीट बाबूलाल ने आर्थिक तंगी के बावजूद अपने सपनों को जिंदा रखा और लगातार मेहनत के जरिए सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। पूर्व आर्मी कोच गुरविंदर सिंह की सलाह पर उन्होंने अन्य खेलों को छोड़कर वेटलिफ्टिंग को अपनाया, लेकिन इस फैसले के साथ उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—इस खेल को जारी रखने के लिए जरूरी संसाधन जुटाना।

Babulal Hembram Weightlifting Story: बांस और लोहे की रॉड से शुरू हुआ अभ्यास

संसाधनों की कमी के बावजूद बाबूलाल ने हार नहीं मानी। उन्होंने निर्माण स्थलों पर बांस की लकड़ियों और लोहे की रॉड से अभ्यास शुरू किया। बाद में उन्हें झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSPS) के कोचिंग सेंटर में दाखिला मिला, जहां तक पहुंचने के लिए उन्हें रोज़ 60 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। कोच गुरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी प्रतिभा को निखारा। बाबूलाल ने बताया कि 2018 में जब उन्होंने इस खेल को अपनाया, तब उनके पास ट्रेनिंग के लिए जरूरी उपकरण तक नहीं थे, लेकिन मेहनत और लगन ने उन्हें आगे बढ़ाया।

Khelo India Athlete Success Story: गरीबी के बीच संघर्ष और परिवार का साथ

19 वर्षीय बाबूलाल पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी मां एक स्थानीय स्कूल में रसोइया हैं, जबकि पिता छोटे-मोटे काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति हमेशा चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन बाबूलाल को विश्वास है कि खेल में मिल रही सफलता से उनके परिवार की स्थिति जरूर बदलेगी। उनका कहना है कि खेलो इंडिया जैसे मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है और यही उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

Jharkhand weightlifter News: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

बाबूलाल हेम्ब्रम पहले ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं। साल 2024 में चेन्नई में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा उन्होंने आईडब्ल्यूएफ़ वर्ल्ड यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप और एशियन जूनियर एवं यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी पदक जीते हैं। हाल ही में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में उन्होंने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, जो उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।

Indian Weightlifting Rising Star: अब सीनियर सर्किट में देश का प्रतिनिधित्व लक्ष्य

अब बाबूलाल का लक्ष्य सीनियर सर्किट में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। फिलहाल वह पटियाला में राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं और अपने कोच के साथ भविष्य की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बाबूलाल का सपना है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े मंचों पर देश के लिए पदक जीतें और भारत का नाम रोशन करें।

इन्हें भी पढ़ें:-

होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से मानवीय सहायता ‘पहुंचाने और उसमें तेजी लाने’ में मदद करेगा ईरान

उप्र:मंत्री 45 मिनट इंतजार के बाद कार्यक्रम से चले गए,भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

शाहजहांपुर में काकोरी के शहीदों की ‘पुरानी’ प्रतिमाओं की पुनःस्थापन को लेकर नया विवाद

ईरान समर्थक हैकिंग समूह ने एफबीआई निदेशक काश पटेल के निजी खाते को हैक करने का दावा किया

रूपाली चाकणकर ने राकांपा महाराष्ट्र महिला शाखा की प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया

ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: झारखंड के केरिबांदा गांव से।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Khelo India Youth Games 2026

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm