ग्वालियर में 47 लाख रुपये मूल्य के बंद हो चुके नोट जब्त

ग्वालियर में 47 लाख रुपये मूल्य के बंद हो चुके नोट जब्त

Modified Date: October 23, 2023 / 10:43 pm IST
Published Date: October 23, 2023 10:43 pm IST

ग्वालियर, 23 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट जब्त किये गये। इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सुबह मुरैना रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका गया।

उन्होंने कहा, ‘उसने भागने की कोशिश की लेकिन हम उसे पकड़ने में कामयाब रहे। उसके बैग की तलाशी में 47 लाख रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोट मिले।’

एसपी ने कहा कि वह व्यक्ति बंद नोटों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असमर्थ था और जांच के तहत आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज


लेखक के बारे में