MGM Medical College Ragging Case: शहर के MGM मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग, मीटिंग के नाम पर सीनियरों ने जूनियर छात्रों से की ये हरकत, एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Ads
MGM Medical College Ragging Case: शहर के MGM मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग, मीटिंग के नाम पर सीनियरों ने जूनियर छात्रों से की ये हरकत, एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Publish Date - September 29, 2026 / 01:14 PM IST,
Updated On - September 29, 2026 / 01:23 PM IST
MGM Medical College Ragging Case: शहर के MGM मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग, मीटिंग के नाम पर सीनियरों ने जूनियर छात्रों से की ये हरकत, एनएमसी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट /image: AI Generated
HIGHLIGHTS
MGM मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग की शिकायत सामने आई
इंदौर: Indore MGM Medical College Ragging Caseइंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर रैगिंग की शिकायत सामने आई है। इस बार फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रों ने सीनियर छात्रों पर रात के वक्त हॉस्टल पहुंचकर उन्हें बाहर बुलाने और रैगिंग करने का आरोप लगाया है। मामला एनएमसी के एंटी रैगिंग सेल तक पहुंचा, जिसके बाद कॉलेज से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। डीन डॉ. अरविंद घनगोरिया के मुताबिक शिकायत के आधार पर कॉलेज और एनएमसी ने मिलकर जांच के लिए टीम गठित की है। इससे पहले भी रैगिंग के मामले में छह छात्रों को हॉस्टल से एक्सपेल किया जा चुका है।
हॉस्टल व्यवस्था पर उठे सवाल
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फर्स्ट ईयर एमबीबीएस छात्रों से रैगिंग की शिकायत ने एक बार फिर हॉस्टल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनएमसी के एंटी रैगिंग सेल में की गई शिकायत के मुताबिक छात्रों को पहले भंडारे के नाम पर बाहर बुलाया गया। इसके बाद रात करीब एक बजे कुछ सीनियर छात्र हॉस्टल पहुंचे और फर्स्ट ईयर छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर उन्हें बाहर बुलाने की कोशिश की।
शिकायत में छात्रों ने बताया कि डर की वजह से उन्होंने कमरे के दरवाजे नहीं खोले। हॉस्टल में मौजूद सुरक्षाकर्मी पर भी सीनियर छात्रों को नहीं रोकने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, गणपति उत्सव के दौरान मीटिंग के नाम पर छात्रों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन लिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मामला सामने आने के बाद एनएमसी ने कॉलेज प्रबंधन से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। वहीं कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने फर्स्ट ईयर के छात्रों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
एनएमसी को भेजी गई शिकायत में क्या लिखा है
Indore MGM Medical College Ragging Case डीन डॉ. अरविंद घनगोरिया के मुताबिक एनएमसी को भेजी गई शिकायत में छात्रों को भंडारे के नाम पर बुलाने और रात करीब एक बजे हॉस्टल में दरवाजे खटखटाकर बाहर बुलाने के बाद रैगिंग की शिकायत सामने आने की जानकारी दी गई है। शिकायत के आधार पर एनएमसी और कॉलेज प्रबंधन ने संयुक्त रूप से टीम गठित की है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन अब हॉस्टल के ब्लॉक नंबर 6 की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगा। इसी ब्लॉक में फर्स्ट ईयर के छात्र रहते हैं, जबकि यहां सीनियर छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित है।
सभी एचओडी को भी दिए गए आवश्यक निर्देश
प्रबंधन ने मामले से जुड़े छात्रों को चिह्नित करने की बात कही है। साथ ही सभी एचओडी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डीन के मुताबिक भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हॉस्टल व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। सभी कॉलेजों के हॉस्टल में वार्डन के रहने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि वार्डन खुद हॉस्टल में मौजूद रहें और छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
रैगिंग मामले में प्रबंधन ने छह छात्रों को हॉस्टल से किया था एक्सपेल
Indore MGM Medical College Ragging Case डॉ. अरविंद घनगोरिया, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज गौरतलब है कि इससे पहले भी रैगिंग के एक मामले में कॉलेज प्रबंधन ने छह छात्रों को हॉस्टल से एक्सपेल किया था। अब ताजा शिकायत के बाद एक बार फिर जांच शुरू हो गई है। जांच में छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आगे क्या कार्रवाई की जानी है।