मप्र: मादक पदार्थों के खिलाफ एनसीबी की इंदौर इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान
मप्र: मादक पदार्थों के खिलाफ एनसीबी की इंदौर इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान
भोपाल, 19 जून (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की इंदौर इकाई ने मादक पदार्थों और प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘नुक्कड़ नाटक’ व ‘बाइक रैली’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनसीबी ने 12 जून से 26 जून तक ‘नशामुक्त भारत पखवाड़ा’ अभियान के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया।
मादक पदार्थों के इस्तेमाल और तस्करी के खिलाफ हर वर्ष 26 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निकाय के समन्वय में एनसीबी इकाई मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के खिलाफ जन जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही है।
नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य आम जनता तक पहुंचना और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन के बारे में जागरूकता फैलाना है। अधिकारी ने बताया कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बैनर, नुक्कड़ नाटक, बाइक रैलियों, ‘साइक्लोथॉन’ और यहां तक कि कचरा संग्रहण वैन के माध्यम से भी मादक पदार्थ विरोधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: मप्र: मादक पदार्थों के खिलाफ एनसीबी की इंदौर इकाई ने चलाया जागरूकता अभियान
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm