Indore Shishukunj School Food Poisoning : 150 बच्चों के बीमार होने का खुला राज! स्कूल के पानी में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, आइसक्रीम की रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश
इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में जांच रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। स्कूल के पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला है, जबकि सोयाबीन तेल, नमकीन और आइसक्रीम के सैंपल भी जांच में फेल पाए गए हैं।
Indore Shishukunj School Food Poisoning
- स्कूल के पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई।
- 20 जून को करीब 150 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी।
- आइसक्रीम में लिस्टीरिया बैक्टीरिया और खाद्य सैंपल भी फेल पाए गए।
इंदौर : Indore Shishukunj School Food Poisoning : मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के शिशुकुंज स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि स्कूल के पानी में वही खतरनाक ‘कोलीफार्म बैक्टीरिया’ पाया गया है, जो हाल ही में चर्चित भागीरथपुरा कांड के दौरान मिला था। फूड ऑफिसर मनीष स्वामी ने इस जांच रिपोर्ट और खुलासे की आधिकारिक पुष्टि की है।
बीते 20 जून को बच्चों की बिगड़ी थी तबियत
शिशुकुंज स्कूल में बीते 20 जून को एक साथ लगभग 150 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। बच्चों में लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत देखने को मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने स्कूल के खाद्य पदार्थों और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। Shishukunj School Indore Food Poisoning जांच रिपोर्ट में न केवल पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला है, बल्कि स्कूल से लिया गया सोयाबीन तेल और नमकीन का सैंपल भी फेल हो गया है।
आइसक्रीम की जांच में लिस्टीरिया लिस्टीरिया
इसके अलावा, आइसक्रीम की जांच में भी लिस्टीरिया जैसे हानिकारक बैक्टीरिया विकसित होने की पुष्टि हुई है, जिससे आइसक्रीम का सैंपल भी पूरी तरह फेल पाया गया है। इस लापरवाही के सामने आने के बाद कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल स्कूल के किचन को सील रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: सुर्खियों में जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन, 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक, क्या सरकार निकालेगी कोई समाधान
- India Won First ODI Againts England: शुरू हुआ इंग्लैण्ड से बदले का दौर!.. पहले वनडे में दी इंग्लैण्ड को 6 विकेट शिकस्त, सुन्दर-अक्षर ने लिखी जीत की पटकथा
- शह मात The Big Debate: नक्सलमुक्ति..फिर वार-पलटवार, सीएम के संबोधन पर क्यों रार? हंगामे से भरा रहा मानसून सत्र का दूसरा दिन, नक्सलमुक्ति पर फिर क्यों गर्म हुई सियासत?

Facebook


