MPPSC Assistant Professor Bharti 2024: सस्पेंस खत्म! असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के इंटरव्यू की तारीखों का हो गया ऐलान, मिस न करें एक भी अपडेट
मध्य प्रदेश में लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है।

mppsc assistant professor
- असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू 23 दिसंबर से
- MPPSC ने इंटरव्यू शेड्यूल जारी
- इंदौर में होंगे सभी इंटरव्यू
MPPSC Assistant Professor Bharti 2024: इंदौर: मध्य प्रदेश में लंबे समय से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इंटरव्यू की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी।
23 दिसंबर से शुरू होगा इंटरव्यू
एमपीपीएससी द्वारा यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए की जा रही है। परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। आयोग की ओर से कहा गया है कि इंटरव्यू कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा और विषयवार तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
जून और जुलाई में आयोजित हुई थी परीक्षा
MPPSC Assistant Professor Bharti 2024: गौरतलब है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी वर्ष जून और जुलाई में किया गया था। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी, जिसमें प्रदेशभर से हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद से ही अभ्यर्थी इंटरव्यू की तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
एमपीपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इंटरव्यू इंदौर स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। इंटरव्यू कॉल लेटर, विषयवार शेड्यूल, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और अन्य दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
MPPSC Assistant Professor Bharti 2024: इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, विषय संबंधी ज्ञान, शिक्षण क्षमता और शोध अनुभव के आधार पर परखा जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां और निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Interview dates for Assistant Professor Recruitment 2024 have been announced
इंदौर
और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am