सवाल आपका है

​Rape with Woman: युवक ने निकाली महिला की आपत्तिजनक फोटो.. शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर किया ये कांड

Gwalior Rape Case | Source : File Photo

Gwalior Rape Case | Source : File Photo

इंदौर। ​Rape with Woman: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक शर्मसार खबर सामने आई है। जहां इंदौर के विजय नगर इलाके में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। जिसमें आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो निकालकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

read more: CM Sai On Mahakumbh 2025: सीएम विष्णुदेव साय की पहल से प्रदेश की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी, छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रुके 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु 

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपी का नाम गगन द्विवेदी है, जो मूल रूप से अमरपाटन का रहने वाला है। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात विजयनगर स्थित एक लाइब्रेरी में हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Exit mobile version