Jabalpur News : सेंट्रल जीएसटी दफ्तर में CBI का छापा, गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी

CBI raid in Central GST office in jabalpur: सेंट्रल GST दफ्तर से गिरफ्तार किए गए पांचों अधिकारियों से CBI ने पूछताछ शुरु कर दी है।

Jabalpur News : सेंट्रल जीएसटी दफ्तर में CBI का छापा, गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों से पूछताछ जारी

500 people joined BJP

Modified Date: June 15, 2023 / 02:50 pm IST
Published Date: June 15, 2023 2:50 pm IST

CBI raid in Central GST office in jabalpur : जबलपुर। जबलपुर के सेंट्रल जीएसटी दफ्तर से गिरफ्तार किए गए पांचों अधिकारियों से सीबीआई ने रिमांड अवधि में पूछताछ शुरु कर दी है। CBI के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि जब आरोपी अधिकारियों ने फरियादी पान मसाला मैन्युफैक्चरर से 35 लाख रुपयों की रिश्वत ली थी तो उनके पास से 83 लाख रुपए कैसे बरामद हुए। CBI की टीम आरोपी अधिकारियों की संपत्ति भी खंगाल रही है।

read more : Damoh News : लगातार हो रही गंगा जमना स्कूल पर कार्रवाई, दूसरी मंजिल से हटाया जा रहा अतिक्रमण

CBI raid in Central GST office in jabalpur : माना जा रहा है कि अधिकारियों से पूछताछ के बाद घूसखोरी के कई और मामले और फरियादी भी सामने आ सकते हैं। सीबीआई की टीम मामले में सेंट्रल जीएसटी के आला अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी।

read more : राजीव भवन में NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए सीएम भूपेश, 300 प्रदेश पदाधिकारियों को देंगे टिप्स 

CBI raid in Central GST office in jabalpur : इतनी बड़ी कैश रकम बरामद होने के बाद माना जा रहा है कि जबलपुर का सेंट्रल जीएसटी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। रिश्वतखोरी के इस मामले में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर दिनेश पंगारकर से बात करने हमारी टीम सेंट्रल जीएसटी के दफ्तर पहुंची लेकिन कमिश्नर बातचीत करने से बचते रहे और पता चला कि उनका यहां से तबादला भी कर दिया गया है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years