सवाल आपका है

Husband Wife Fight Viral Video: शादीशुदा महिला के साथ घूमना युवक को पड़ा महंगा, पति और भाई ने दी ऐसी सजा, देखकर उड़ जायेंगे होश

Husband Wife Fight Viral Video | Image Source | IBC24

Husband Wife Fight Viral Video | Image Source | IBC24

जबलपुर: Husband Wife Fight Viral Video:  जबलपुर के सिहोरा रेलवे स्टेशन पर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह हमला महिला के पति और उसके भाई ने मिलकर किया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसमें हमलावर युवक पर हमला करते नजर आ रहे हैं जबकि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर खितौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More:  Gujarat Firecracker Factory Blast Update: गुजरात पटाखा फैक्ट्री हादसे में एमपी के 18 मजदूरों की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के नाम आए सामने

क्या है पूरा मामला?

Husband Wife Fight Viral Video: रंजीत कुशवाहा जो कि पनागर का रहने वाला है, पहले से तलाकशुदा है। तलाक के बाद उसकी दोस्ती जबलपुर के घमापुर क्षेत्र की एक महिला से हो गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। हाल ही में रंजीत और महिला घूमने के लिए बाहर गए थे, जिसकी खबर महिला के पति और भाई को लग गई। जैसे ही रंजीत और महिला सिहोरा रेलवे स्टेशन पर उतरे महिला के पति और भाई ने रंजीत पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी निर्दयतापूर्वक पिटाई की।

Read More:  FIR on Bhupesh Baghel Update: महादेव सट्टा एप घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज, CBI ने बनाया 6 नंबर के आरोपी, डिप्टी सीएम बोले- होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई

Husband Wife Fight Viral Video: हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रंजीत को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया। खितौला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।, पति और भाई ने चाकू से किया हमला

Exit mobile version