MP Assembly Election 2023 : बगावत का दौर जारी..! BJP प्रत्याशी के विरोध में लगे ऐसे पोस्टर्स, पार्टी को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
Opposition to BJP candidate Abhilash Pandey: बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए अभिलाष पांडे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Opposition to BJP candidate Abhilash Pandey
(जबलपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट)
Opposition to BJP candidate Abhilash Pandey : जबलपुर। विधानसभा चुनाव के लिए हुए टिकिट वितरण के बाद हुई बगावत का चाल, चरित्र और चेहरे की पार्टी कहलाने वाली भाजपा के आला नेता परेशान है और यही वजह है कि पार्टी के बड़े नेता मतदान के पहले नाराज़ कार्यकर्ताओ को मनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। टिकिट वितरण से नाराज़ चल रहे कार्यकर्ताओ के तेवर ख़त्म होने का नाम ही नही ले रहे है। इसका नजारा देखने मिला जबलपुर में जहां उत्तर मध्य विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए अभिलाष पांडे का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
Opposition to BJP candidate Abhilash Pandey : उत्तर मध्य से टिकिट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं के सपनो पर पानी फिरने के बाद से उपजा विद्रोह अब पोस्टर वॉर की शक्ल ले चुका है। जिसके चलते उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से अभिलाष पांडे को टिकिट देने के विरोध में पोस्टर लगाए गए है। सिविक सेंटर इलाके में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है। टिकिट नहीं तो वोट नहीं,बाहरी प्रत्याशी नहीं चाहिए।
बता दें कि बीजेपी में टिकिट को लेकर शुरू हुए पोस्टर वॉर के पीछे बीजेपी नेता कांग्रेस का हाथ बता रहे है। बीजेपी नेताओं की माने तो पार्टी का कार्यकर्ता संयमित और अनुशासित है। वह इस तरह का कोई काम पार्टी विरोध में नहीं कर सकता है। इसलिए वह इस मामले की शिकायत प्रशासन से कर जांच कराने की मांग करेगें।

Facebook


