Katni Jain Mandir Chori: राम मंदिर के बाद अब इस मंदिर में बड़ी वारदात, दान पेटियों से लाखों कैश और चांदी का छत्र गायब, मचा हड़कंप
Katni Jain Mandir Chori: राम मंदिर के बाद अब यहां के मंदिर में बड़ी वारदात, दान पेटियों से लाखों की नकदी और चांदी का छत्र ले उड़े शातिर गए
Katni Jain Mandir Chori/Photo Creadit: AI Image
- कटनी के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में देर रात बड़ी चोरी
- तीन दान पेटियों से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये नकद और चांदी का छत्र चोरी
- चोर CCTV DVR भी साथ ले गए, पुलिस जांच में जुटी
कटनी। Katni Jain Mandir Chori: आयोध्या के श्री राम मंदिर में हुए चंदा चोरी का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ है और इसी बीच शातिर चोरों ने एक और मंदिर को निशाना बनाया है। शातिरों ने मध्य प्रदेश के कटनी के जैन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। माधवनगर थाना क्षेत्र पिपरौध स्थित पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में देर रात चोरों ने जिले में लगातार हो रही बारिश का फायदा उठाते हुए चोर मंदिर परिसर में घुस गए और दान पेटियों से रखे लाखों रुपये की नकदी के साथ पद्मावती माता की प्रतिमा पर स्थापित चांदी का छत्र भी चोरी कर ले गए।
तीन दान पेटियों से लाखों ले उड़ें शातिर
Katni Jain Mandir Chori जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सबूत छुपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी का DVR बंद कर खोल दिया और उसे भी अपने साथ ले गए। इसके बाद मंदिर में रखी तीन दान पेटियों को तोड़कर उनमें रखी करीब 2 से 2.5 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। इतना ही नहीं, बदमाश पद्मावती माता की प्रतिमा के ऊपर लगा चांदी का छत्र भी अपने साथ ले गए। वहीं, उन्होंने गर्भगृह का गेट तोड़ने का भी प्रयास किया, हालांकि उसमें सफल नहीं हो सके।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
Katni Jain Mandir Chori घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस और झिंझरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना से जैन समाज में गहरा आक्रोश है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
ये भी पढ़ें
- Ram Mandir Trust Fund: राम मंदिर में कितना आया चढ़ावा? कहां हुआ खर्च? ट्रस्ट ने बताया पाई-पाई का हिसाब… आप भी जानें
- MP Board 5th 8th Supplementary Result 2026: इंतजार खत्म, आज इतने बजे जारी होंगे 5वीं-8वीं के रिजल्ट, यहां एक क्लिक में देखें परिणाम
- MS Dhoni Birthday: 45वें जन्मदिन पर जानिए धोनी के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन

Facebook


