Rajgarh Bus Viral Video: ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी बस, फिर ऐसे बची सभी यात्रियों की जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Rajgarh Bus Viral Video: ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी बस, फिर ऐसे बची सभी यात्रियों की जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Rajgarh Bus Viral Video: ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी बस, फिर ऐसे बची सभी यात्रियों की जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Rajgarh Bus Viral Video/Photo Creadit: AI Image

Modified Date: July 7, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: July 7, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजगढ़ में उफनती पार्वती नदी के बीच से यात्रियों से भरी बस निकाली गई
  • VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस जब्त की
  • घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों की जान गंभीर जोखिम में पड़ी

राजगढ़। Rajgarh Bus Viral Video: देश के कई हिस्सों में पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। वहीं, बारिश के बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि चालक ने यात्रियों से भरे बस को उफनते पार्वती नदी के बीच वैकल्पिक मार्ग से निकल दिया। जिससे बस में कई यात्री सवार यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। जैसे ही वीडियो सामने आया तब नरसिंहगढ़ पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

नदी किनारे बनाया गया था वैकल्पिक पुल

Rajgarh Bus Viral Video यह रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ क्षेत्र का है, जहाँ पार्वती नदी में बहते पानी के बीच से एक यात्री बस को गुजारा गया। भोपाल-बैरसिया-नरसिंहगढ़ मार्ग पर स्थित पार्वती नदी का मुख्य पुल 17 जनवरी 2025 से क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह बंद किया जा चुका है। लेकिन पुल बंद होने के बाद आम लोगों की आवाजाही बंद हो गयी थी। जिसके चलते नदी के किनारे एक वैकल्पिक अस्थायी पुल बनाया गया था, जिसका उपयोग के केवल सुरक्षित परिस्थियों में किया जाना था।

ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी बस

हाल ही में हुई बारिश में पार्वती नदी में पानी आ गया और वैकल्पिक मार्ग पर भी पानी तेजी से बहने लगा। इसके बावजूद ऐसे परिस्थिति में बस चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस को नदी पार करा दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ ने बस चालक की इस लापरवाही और यात्रियों की जान जोखिम में डालने पर लिए बस को जब्त कर लिया है।

छोटी लापरवाही से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

Rajgarh Bus Viral Video गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुए, लेकिन यह मामला एक फिर याद दिलाता है कि मानसून के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में चालक और यात्रियों दोनों की यह जिम्मेदारी है कि सुरक्षा को प्राथमिकता दें और जोखिम वाले सभी रास्तों से बचे।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.