Teja Engineering Industries IPO listing: IPO की लिस्टिंग और बदल गई किस्मत! एक ही दिन में पैसा डबल… जानिए कैसे बदली निवेशकों की तकदीर!
Teja Engineering Industries IPO listing: तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और भाव इश्यू प्राइस के मुकाबले 99.50 फीसदी तक बढ़ गया। इस प्रदर्शन से निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
(Teja Engineering Industries IPO listing/ Image Credit: Meta AI)
- eja Engineering Industries की शानदार लिस्टिंग।
- शेयर इश्यू प्राइस से 99.50% तक उछला।
- लिस्टिंग के बाद स्टॉक पर लगा अपर सर्किट।
नई दिल्ली: Teja Engineering Industries IPO listing: तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। कंपनी के शेयर की लिस्टिंग इश्यू प्राइस के मुकाबले 90 फीसदी प्रीमियम पर हुई। आज मंगलवार को एनएसई पर कंपनी का शेयर 418 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। जबकि IPO का प्राइस बैंड 220 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। लिस्टिंग के कुछ ही समय बाद शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली और स्टॉक 5% की तेजी के साथ 438.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। यह इश्यू प्राइस की तुलना में करीब 99.50% ज्यादा है। इस तेजी से शुरुआती निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना हो गया।
ग्रे मार्केट अनुमान से बेहतर रहा प्रदर्शन
लिस्टिंग से पहले Teja Engineering Industries के शेयर को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। आईपीओ लिस्टिंग से पहले इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 36 रुपये था। जिससे लगभग 16 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि कंपनी के शेयरों ने बाजार में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और ग्रे मार्केट के अनुमान से काफी ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार खरीदारी के चलते अपर सर्किट भी लगा।
30 जून से 2 जुलाई तक खुला था आईपीओ
Teja Engineering Industries का आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक निवेशकों के लिए खुला था। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 37.36 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। यह पूरी तरह नए शेयरों पर आधारित आईपीओ था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 220 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। एक लॉट में 600 शेयर रखे गए थे। रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट के लिए आवेदन करना था। जिसके लिए करीब 2.64 लाख रुपये के निवेश की जरूरत थी।
तीन दिनों की बोली प्रक्रिया के दौरान आईपीओ को कुल 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की कैटेगरी में 1.81 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ जबकि रिटेल कैटेगरी में 0.32 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया।
ऑयल, गैस और एनर्जी सेक्टर में काम करती है कंपनी
तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर और एनर्जी सेक्टर में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का कारोबार तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में फैला हुआ है। आईपीओ की शानदार लिस्टिंग के बाद अब निवेशकों की नजर कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर बनी हुई है
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jagannath Puri Rath Yatra: न ऊपर उड़ते हैं पक्षी, न खत्म होता प्रसाद!…जगन्नाथ मंदिर के ऐसे रहस्य जो आज भी लोगों के लिए बनी है पहेली!
- Train Cancelled in Mumbai: सफर करने वाले ध्यान दें! अचानक रद्द हुई 25 से ज्यादा ट्रेनें, कई ट्रेनों के बदले रूट, जानिए किस वजह से बढ़ी यात्रियों की परेशानियां
- Rajgarh Bus Viral Video: ड्राइवर ने उफनती नदी में उतार दी बस, फिर ऐसे बची सभी यात्रियों की जान, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Facebook


