Khandwa Councillor Viral Video: ‘मर्द हो तो हमारे सामने आते…’ इंजीनियर को धमकाते दिखे पार्षद, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Khandwa Councillor Viral Video: खंडवा नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे।
Khandwa Councillor Viral Video
- खंडवा नगर निगम ने नाले पर किए गए चार अवैध निर्माण हटाए
- एक पार्षद का नगर निगम इंजीनियर को कथित तौर पर धमकाते हुए वीडियो वायरल हुआ
- वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है
खंडवा। Khandwa Councillor Viral Video: मध्य प्रदेश में अवैध कब्जे पर लगातार करवाई जारी है, इसी कड़ी में आज खंडवा नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। वहीं इस कार्रवाई के बाद पार्षद शब्बीर कादरी का एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्रवाई की उठने लगी मांग
वायरल वीडियो (Khandwa Councillor Viral Video) में साफ तौर से देखा जा सकता है कि निगम इंजीनियर को पार्षद किस तरह से धमका रहा है। पार्षद यह कहते नजर आ रहें है कि- मैं नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तोड़ने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने कहा- मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था। खंडवा में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बाद एक पार्षद का धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खानशाहवली वार्ड के निर्दलीय पार्षद शब्बीर कादरी नगर निगम के इंजीनियर राधेश्याम उपाध्याय को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है और इस पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो….
Khandwa Councillor Viral Video दरअसल, शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने बड़गांव भीला रोड स्थित नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की थी। टीम ने नाले के ऊपर किए गए चार निर्माण हटाए थे। इसी कार्रवाई के बाद पार्षद का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पार्षद शब्बीर कादरी कथित तौर पर कहते सुनाई दे रहे हैं, नमाज पढ़ने गया था, नहीं तो तुम्हारी हिम्मत नहीं थी कि तोड़ देते। मर्द हो तो हमारे सामने आते, पहले भी भगाया था इनको मैंने। वीडियो में नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें
- Madhya Pradesh RERA: जस्टिस वी.पी.एस. चौहान की जगह अब ये होंगे रेरा के नए चेयरमैन, आदेश जारी
- महिला के साथ शर्मनाक वारदात! पहले काटे बाल, फिर… क्या है पूरा मामला? | Madhya Pradesh | Ujjain
- PM Modi on Oil Crisis: बड़े-बड़े देश ईंधन संकट में फंसे, लेकिन भारत कैसे बचा? पीएम मोदी ने बताई पूरी रणनीति
- Central Govt Notice to Telegram: फ्री में मूवी-वेब सीरीज देखने वालों के लिए बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, मांगा 15 दिन में जवाब

Facebook


