Madhya Pradesh RERA: जस्टिस वी.पी.एस. चौहान की जगह अब ये होंगे REAT के नए चेयरमैन, आदेश जारी
Madhya Pradesh RERA: एमपी के मोहन सरकार ने REAT के चेयरमैन पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की नियुक्ति कर दी है।
Madhya Pradesh RERA/Photo Creadit: Social Media
- मध्यप्रदेश सरकार ने जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी को REAT का नया चेयरमैन नियुक्त किया
- वे पूर्व चेयरमैन जस्टिस वी.पी.एस. चौहान का स्थान लेंगे
- नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 5 वर्ष या 67 वर्ष की आयु तक प्रभावी रहेगी
भोपाल। Madhya Pradesh RERA: एमपी के मोहन सरकार ने मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (REAT) के चेयरमैन पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी (Justice Binod Kumar Dwivedi) की नियुक्ति कर दी है। इस आशय नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। जस्टिस द्विवेदी पूर्व चेयरमैन जस्टिस वी.पी.एस. चौहान की जगह लेंगे। नियुक्ति आदेश के अनुसार, चेयरमैन द्विवेदी कार्यभार ग्रहण करने से पांच साल या 67 साल की उम्र तक रहेगा।
रेरा के आदेश और फैसलों के खिलाफ अपील सुनती है रिएट
मध्यप्रदेश भू-संपदा अपीलीय अधिकरण का गठन रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के तहत किया गया है। यह अधिकरण मध्यप्रदेश रेरा और न्यायनिर्णायक अधिकारी द्वारा पारित आदेशों एवं फैसलों के विरुद्ध दायर अपीलों की सुनवाई करता है। (Justice Binod Kumar Dwivedi Appointment)

ये भी पढ़ें
- PM Modi on Oil Crisis: बड़े-बड़े देश ईंधन संकट में फंसे, लेकिन भारत कैसे बचा? पीएम मोदी ने बताई पूरी रणनीति
- Central Govt Notice to Telegram: फ्री में मूवी-वेब सीरीज देखने वालों के लिए बड़ा झटका! केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, मांगा 15 दिन में जवाब
- Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए “रेड अलर्ट” जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें IMD की चेतावनी

Facebook


