मप्र: इंदौर में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास तेंदुआ दिखा, बचाव अभियान शुरू

मप्र: इंदौर में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास तेंदुआ दिखा, बचाव अभियान शुरू

मप्र: इंदौर में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास तेंदुआ दिखा, बचाव अभियान शुरू
Modified Date: January 16, 2024 / 01:31 pm IST
Published Date: January 16, 2024 1:31 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 जनवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, टीसीएस और इंफोसिस के इंदौर स्थित परिसरों के पास मंगलवार को तेंदुआ देखे जाने पर वन विभाग ने इस जंगली जानवर का बचाव अभियान शुरू किया।

इंदौर के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) एमएस सोलंकी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘‘हमें सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस के परिसरों के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। सूचना पर हमने बचाव दल को इस क्षेत्र में भेजा है और तेंदुए की तलाश की जा रही है।’’

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आईटी कंपनी के कर्मचारियों को आगाह किया गया है कि वे बचाव अभियान पूरा होने तक अपने दफ्तर से बाहर न निकलें।

शहर के सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में टीसीएस और इन्फोसिस अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) चलाती हैं। दोनों कंपनी के विशाल परिसर एक-दूसरे से सटे हैं।

भाषा हर्ष नरेश खारी

खारी


लेखक के बारे में