BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Sharab Bandi News: प्रदेश के 17 शहरों में जल्द होगी शराबबंदी, सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह

Sharab Bandi News: मध्यप्रदेश में धार्मिक नगरों में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं

CG New Liquor Price List/ Image Credit : IBC24 File Photo

CG New Liquor Price List/ Image Credit : IBC24 File Photo

karan nepali
Published: 13 Jan 2025 | 7:21 pmModified: 13 Jan 2025 | 7:23 pm

भोपाल : Sharab Bandi News: मध्यप्रदेश में धार्मिक नगरों में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि, सरकार जल्द ही शराब की दुकानों को समाप्त करने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय कई साधू संतों और नागरिकों की सुझावों के आधार पर लिया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल दौरान 17 धार्मिक महत्व के शहरों को पवित्र शहर घोषित किया गया था, और इनमें कई प्रतिबंध भी लागू किए गए थे। अब मोहन सरकार के पक्ष से यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह शराबबंदी का कदम उन पवित्र शहरों में लागू किया जा सकता है, जिनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, और चित्रकूट जैसे स्थल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: हरिद्वार की तर्ज पर विकसित होगा उज्जैन, सीएम यादव ने 614 करोड़ लागत की सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना का किया भूमिपूजन 

इन शहरों में हो सकती है शराबबंदी

Sharab Bandi News: यह सूची मध्य प्रदेश के 17 पवित्र शहरों की है, जहाँ शराबबंदी की संभावना जताई जा रही है। यह शहर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, नर्मदा तट प्राचीन मंदिर, राम राजा मंदिर, ओरछा (जिला निवाड़ी), मैहर शारदा मंदिर, सलकनपुर बीजासन मंदिर (जिला सीहोर), जानापाव (जिला इंदौर), पीतांबरा पीठ (जिला दतिया), नलखेड़ा (जिला आगर मालवा), महेश्वर (जिला खरगोन), पशुपतिनाथ मंदिर (जिला मंदसौर), माँ नर्मदा का उद्गम स्थल, अमरकंटक, मंडला नर्मदा घाट, मुलताई, ताप्ती नदी का उद्गम स्थल, जबलपुर, संस्कारधानी नर्मदा घाट, चित्रकूट, राम घाट, बरमान, नर्मदाघाट पन्ना, जुगलकिशोर मंदिर। इन स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र शराबबंदी पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : CG Panchayat Election 2025: निकाय के बाद त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर.. सौरभ सिंह की अगुवाई में गठित की 19 सदस्यों वाली प्रांतीय टीम..

कांग्रेस कर रही ये मांग

Sharab Bandi News: कांग्रेस पार्टी इस पर यह मांग कर रही है कि केवल धार्मिक नगरों में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शराबबंदी होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या शराबबंदी सिर्फ उज्जैन तक सीमित रह जाएगी, और यह भी पूछा कि सरकार अन्य जिलों में शराब पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा रही है।

भाजपा ने इस कदम का स्वागत किया है, और पार्टी ने कांग्रेस से सवाल किया है कि क्या वे इस निर्णय का समर्थन करते हैं। इस संदर्भ में, मुख्यमंत्री ने पहले भी धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर कई निर्णय लिए हैं, जैसे कि खुले में मांस बेचने पर पाबंदी। अब, शराबबंदी की तैयारी इस बात को दर्शाती है कि सरकार धार्मिक एजेंडे पर चल रही है।

यह भी पढ़ें : Jio Tower in Siachen Glacier: सियाचिन ग्लेशियर में सर्विस देने वाला पहला ऑपरेटर बना Jio, अब 16 हजार फीट की ऊंचाई पर भी मिलेगी कनेक्टिविटी 

वीडी शर्मा ने किया फैसले का स्वागत

Sharab Bandi News: भोपाल में धार्मिक शहरों में शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बयान चर्चा का विषय बन गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस कदम का स्वागत किया है, यह कहते हुए कि धार्मिक नगरों में शराबबंदी का निर्णय बहुत ही प्रशंसनीय है भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष, विशेषकर जीतू पटवारी एंड कंपनी, का न्यूनतम विरोध ही अपेक्षित है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: इसका मतलब है कि मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर और चित्रकूट में शराब की दुकानों को बंद किया जाएगा, जिससे इन शहरों में शराब का विक्रय और Consumption रोका जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Liquor will be banned in 17 cities of state, government is going to take a big decision, know what is the reason

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm