MP Looteri Dulhan: शादी की तीसरी ही रात छत्तीसगढ़ की दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, नींद खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

MP Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

MP Looteri Dulhan: शादी की तीसरी ही रात छत्तीसगढ़ की दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, नींद खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

MP Looteri Dulhan/Photo Credit: AI


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: June 27, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: June 27, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सागर जिले में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई
  • पीड़ित ने शादी कराने वाले बिचौलिए को ₹1.20 लाख देने का आरोप लगाया है
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर बिचौलिए से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है

सागर। MP Looteri Dulhan: आज के समय में लुटेरी दुल्हन की कई घटनाएं सामने आते रहती है। इस तरह के मामलों के पीछे एक सोची-समझी साजिश या एक संगठित गैंग काम करता है। वहीं, एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। महुआखेड़ा पेगवार गांव में एक लुटेरी दुल्हन के महज तीसरे दिन ही नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह

MP Looteri Dulhan दरअसल, जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार निवासी 36 वर्षीय नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह दोबारा विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में उसने 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। 19 जून को दोनों की सागर में कोर्ट मैरिज कराई गई और अगले दिन मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

नकदी-जेवर लेकर फरार

MP Looteri Dulhan पीड़ित के मुताबिक, शादी के दौरान लुटेरी दुल्हन  रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था। लेकिन शादी के तीसरे दिन, 21 जून की रात रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल और एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वह घर में नहीं थी। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक कार गांव में आई थी और उसमें सवार युवक घर का पता पूछ रहा था। फोटो दिखाने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान शादी में आए अरविंद विभार के रूप में की। पीड़ित की शिकायत पर जैसीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि शादी कराने वाले बिचौलिए को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.