Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई… पढ़ें पूरी खबर
Chhattisgarh Farmers News: धान बुवाई के बीच छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, ट्रैक्टर को लेकर सख्त निर्देश जारी
Chhattisgarh Farmers News/Photo Credit: AI
- रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर रोक, उल्लंघन पर चालान
- आयरन केजव्हील केवल खेतों में कृषि कार्य के लिए मान्य, सड़कों पर चलाना नियमों के खिलाफ
- ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान और विशेष जांच अभियान भी चलाए जाएंगे
रायपुर। Chhattisgarh Farmers News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और मोटर वाहन नियमों के प्रभावी पालन के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने रबर टायर के बिना दोहरे लोहे के पिंजरे (आयरन केजव्हील) वाले ट्रैक्टरों के सामान्य सड़कों पर संचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Chhattisgarh Farmers News परिवहन विभाग ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
खेतों के लिए बने हैं आयरन केजव्हील
Chhattisgarh Tractor Rule 2026 परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक्टरों में लगाए जाने वाले आयरन केजव्हील केवल कृषि कार्य और खेतों में उपयोग के लिए बनाए गए हैं। इन्हें रबर टायर के स्थान पर डामर, सीमेंट की सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाना मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।
सड़कें हो रही हैं क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का भी खतरा
लोक निर्माण विभाग के अनुसार ऐसे ट्रैक्टरों के सड़क पर चलने से डामर और सीमेंट की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने इस पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा जनजागरूकता अभियान
Chhattisgarh Farmers News जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और वाहन चालकों को मोटर वाहन नियमों तथा आयरन केजव्हील के सुरक्षित एवं निर्धारित उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
मीडिया के माध्यम से होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
परिवहन विभाग ने स्थानीय समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना तथा मोटर वाहन नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: आज शनिवार को बदल सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Shukra Rashi Parivartan: शुक्र बदलेंगे चाल, 4 जुलाई से इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए द्वार, व्यापार और धन लाभ के बनेंगे प्रबल योग
- छत्तीसगढ़ में नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बालिका को रौंदने के बाद जमकर उत्पात मचाया

Facebook


