करोड़ों का आसामी निकला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का अधिकारी, निवास और ऑफिस पर दौलत देखकर चकरा गए EOW के ऑफिसर

EOW raids:  मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को जबलपुर जिले के इमलई में पदस्थ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के ....

करोड़ों का आसामी निकला आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का अधिकारी, निवास और ऑफिस पर दौलत देखकर चकरा गए EOW के ऑफिसर

EOW Raid in Jabalpur : EOW raid on the house of committee assistant manager in Jabalpur. Received property worth lakhs..

Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 9, 2022 1:31 am IST

जबलपुर। EOW raids:  मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सोमवार को जबलपुर जिले के इमलई में पदस्थ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापे मार कर उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति बरामद की।

Read more : Gehna vashisht: गहना वशिष्ठ ने बाथरूम में बिन कपड़ों के दिए पोज, देखकर फैंस के छूट गए पसीने 

ईओडब्ल्यू जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति इमलई में सहायक प्रबंधक के रूप में पदस्थ पन्ना लाल उइके के पास आय से अधिक सम्पत्ति होने की जानकारी मिली थी। शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार की सुबह ग्राम जमागांव स्थिति उसके निवास तथा कार्यालय में छापे मारे।

Read more : हिंदू परिवार पर हमला, दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल, लोगों के हंगामे के बाद जांच के आदेश जारी 

उन्होंने कहा कि छापे के दौरान टीम को दो मकान सहित 22.5 एकड़ जमीन की सात रजिस्ट्रियां मिली हैं। इसके अलावा, एक ट्रैक्टर, एक थ्रेशर, चार दुपहिया वाहन एवे दो वाहन मिले हैं। आठ बैंक खाते सहित जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में निवेश के दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके संबंध में जानकारी मांगी गयी है। उन्होंने कहा कि उइके के पास से उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से 218 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति मिली है। ठाकुर ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने उइके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।

Read more : बेखौफ बदमाश: राजधानी में एक युवक की दिनदहाड़े पीट-पीटकर हत्या की, परिजन ने थाने में शव रखकर किया जमकर हंगामा, फिर पुलिस…

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में