कपड़ों की दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में मिला हिडन कैमरा, महिलाओं के private video viral होने के बाद मचा बवाल
Hidden camera found in ‘changing room’: पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब छुपाकर लगाए गए कैमरे से महिलाओं के कपड़े बदलने के दौरान बनाए गए कुछ वीडियो …

Hidden camera found in 'changing room', image source: facebook, Indian Army Fans
- ‘चेंजिंग रूम’ में आने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग
- वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तब हंगामा मच गया
- दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज
शहडोल : private video viral , मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल शहडोल जिले के एक छोटे से कस्बे में स्थित कपड़ों की एक दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में छुपाकर लगाए गए कैमरे के मिलने के बाद दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब छुपाकर लगाए गए कैमरे से महिलाओं के कपड़े बदलने के दौरान बनाए गए कुछ वीडियो स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने लगे।
पुलिस ने बताया कि वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तो लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह पूरा मामला शहडोल के देवलोंद थाना क्षेत्र के छोटे से कस्बे बुढ़वा का है। देवलोंद के थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि बुढ़वा के रहने वाले कृष्ण पाल सिंह बैस ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि बुढ़वा में नारायण दीन गुप्ता की कपड़ों की दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में गुप्त कैमरा लगा हुआ है।
‘चेंजिंग रूम’ में आने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग
Hidden camera found in 'changing room':, दुबे ने दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि गुप्त कैमरे से दुकान के ‘चेंजिंग रूम’ में आने वाली महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुकान में दबिश दी तो वहां ‘चेंजिंग रूम’ में गुप्त कैमरा लगा हुआ मिला। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने कैमरे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक ने ही ‘चेंजिंग रूम’ में कैमरा छुपाकर लगाया था ताकि महिलाओं के वहां कपड़ा बदलने का दृश्य शूट किया जा सके।
वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तब हंगामा मच गया
उन्होंने कहा कि बाद में दुकान मालिक इस वीडियो को अपने कंप्यूटर में देखा करता था। पुलिस के मुताबिक, इस वीडियो की भनक उसके बेटे को लगी तो उसने भी वीडियो देखने शुरू कर दिए और फिर उसने कुछ वीडियो अपने दोस्तों को साझा कर दिए। पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने लगे और कुछ वीडियो में स्थानीय महिलाएं नजर आईं तब हंगामा मच गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शहडोल के पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकान मालिक और उसके बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय नागरिक ने इस घटना पर आश्चर्य जताया और 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि अब तक ऐसे मामले बड़े शहरों में सामने आया करते थे और अब ये यहां भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में ऐसी सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।
read more: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रधानमंत्री के विचार ‘भारत के मन की बात’ को व्यक्त करते : योगी आदित्यनाथ
read more: BHEL Share Price: शेयर में आएगा तूफानी उछाल, एक्सपर्ट ने कहा- मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न – NSE: BHEL
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh: Hidden camera found in 'changing room' of shop, case registered against father, son
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm