मप्र: शाजापुर में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल

मप्र: शाजापुर में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल

मप्र: शाजापुर में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल
Modified Date: September 6, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: September 6, 2026 4:24 pm IST

शाजापुर, छह सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में रविवार तड़के एक निजी यात्री बस के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर डिवाइडर से टकराकर पलटने की दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस गुना से इंदौर जा रही थी और रविवार तड़के करीब चार बजे शाजापुर बायपास पर टुकराना जोड़ ग्राम के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बस चालक और उसके सहयोगी को बेहतर इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शाजापुर जिला चिकित्सालय के डॉ. विनोद गुर्जर ने बताया कि रविवार सुबह 30 से 35 यात्रियों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इंदौर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में