मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 151 नए मामले सामने आये

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 151 नए मामले सामने आये

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 151 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: January 2, 2022 8:57 pm IST

भोपाल, दो जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,94,240 तक पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,533 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में उपचाराधीन मामलों की संख्या 608 है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 40 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं और इसी के साथ कुल 7,94,240 संक्रमितों में से अब तक 7,83,099 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 8,916 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 10,24,54,576 कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है ।

भाषा रावतरावत रावत रंजन

रंजन


लेखक के बारे में