मप्र : स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को खुलेआम अस्पताल से बाहर ले गईं दो महिलाएं, सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना

मप्र : स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को खुलेआम अस्पताल से बाहर ले गईं दो महिलाएं, सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना

मप्र : स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को खुलेआम अस्पताल से बाहर ले गईं दो महिलाएं, सुरक्षा एजेंसी पर जुर्माना
Modified Date: February 17, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: February 17, 2026 4:43 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) इंदौर में स्ट्रेचर पर लेटे एक मरीज को दो महिलाओं द्वारा शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) से खुलेआम बाहर ले जाए जाने के मामले में एक निजी सुरक्षा एजेंसी पर मंगलवार को 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक अभी पता नहीं चल सका है कि घटना कब की है और अस्पताल से किस मरीज को बाहर ले जाया गया।

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में गिना जाने वाला एमवाईएच, शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. अरविंद घनघोरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘हमने घटना के वीडियो का संज्ञान लिया है। पहली नजर में निजी क्षेत्र की एक एजेंसी की लापरवाही प्रतीत होती है जिसके पास एमवाईएच की सुरक्षा का जिम्मा है। इस एजेंसी पर 25,000 रुपये का जुर्माना तत्काल लगाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि एमवाईएच के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को नोटिस जारी करके घटना पर जवाब तलब किया गया है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह इसकी बारीकी से जांच करें।

भाषा हर्ष शफीक

शफीक


लेखक के बारे में