Cement Price Hike News: घर का बनाने सपना जेब पर पड़ेगा भारी! जून में फिर महंगा हो सकता है सीमेंट, जानें प्रति बैग कितनी बढ़ सकती है कीमत
Cement Price Hike News: ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के अनुसार बढ़ती ईंधन, परिवहन और इनपुट लागत के कार जून में सीमेंट के कीमतें फिर बढ़ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रति बैग 5 रुपये से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे घर बनाना और महंगा हो सकता है।
(Cement Price Hike News/ Image Credit: AI-generated)
- जून में सीमेंट महंगा होने की आशंका
- ₹5 से ₹15 प्रति बैग तक बढ़ोतरी संभव
- नोमुरा रिपोर्ट में लागत बढ़ने का जिक्र
नई दिल्ली: Cement Price Hike News: घर बनाने या मरम्मत कराने की योजना बना रहे लोगों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। देश में सीमेंट की कीमतें जून महीने में फिर बढ़ सकती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती लागत, ईंधन के दाम और कच्चे माल की महंगाई के कारण सीमेंट कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। इसी वजह से कंपनियां कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। जिससे निर्माण कार्य महंगा हो सकता है।
रिपोर्ट में बढ़ोतरी के संकेत
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट इंडस्ट्री की लागत लगातार बढ़ रही है। ईंधन, ट्रांसपोर्ट और अन्य इनपुट खर्चों में तेजी के कारण कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जून में औसतन 5 रुपये प्रति बैग तक कीमत बढ़ सकती है। कुछ इलाकों में यह बढ़ोतरी और अधिक भी हो सकती है।
अलग-अलग क्षेत्रों में अलग असर
रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी भारत में कुछ कंपनियां पहले ही 15 रुपये प्रति बैग तक कीमत बढ़ाने की तैयारी कर चुकी हैं। उत्तर भारत में भी करीब 10 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दक्षिण और पूर्वी भारत में मांग कमजोर बनी हुई है। जिससे वहां कीमतों में बदलाव कम देखने को मिल सकता है। मध्य भारत में मांग स्थिर है। जिससे बाजार संतुलित स्थिति में है।
लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव
सीमेंट कंपनियां पिछले कुछ महीनों से बढ़ती लागत को संभालने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन अब हालात मुश्किल हो रहे हैं। ईंधन और परिवहन खर्च बढ़ने से कंपनियों के मार्जिन पर प्रभाव पड़ रहा है। इसी कारण कंपनियां अपने मुनाफे को बनाए रखने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करने पर मजबूर हैं। कुछ कंपनियों को सस्ते ईंधन का अस्थायी फायदा मिल सकता है। लेकिन यह सभी के लिए समान नहीं होगा।
घर बनाने की लागत पर प्रभाव
अगर जून में सीमेंट के दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर घर बनाने और निर्माण परियोजनाओं पर पड़ेगा। रियल एस्टेट डेवलपर्स, ठेकेदार और आम जनता सभी को बढ़ी हुई लागत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जो लोग जल्द घर बनाने की योजना बना रहे हैं। उनके लिए यह खबर बजट बढ़ाने वाली साबित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 11 हफ्तों में रचा इतिहास! रणवीर सिंह की इस फिल्म ने कमाई में सबके उड़ा दिए होश
- Ladki Bahin Yojana News: महिलाओं के साथ इतने हजार पुरुष भी ले रहे थे ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ, हर महीने खाते में आ रहे थे 1500 रुपए, खुलासा होते ही उड़े सबके होश
- Balaghat Liquor Shop Protest: ‘अनाब शनाब बकते हैं..’, 50 दिन से सड़क पर डटीं महिलाएं, लेकिन नहीं हटी शराब दुकान! अब मुख्यमंत्री तक पहुंची गुहार, क्या होगा बड़ा फैसला?

Facebook


