सवाल आपका है

MP Naxalites Encounter: 14-14 लाख रुपये की इनामी दो महिला नक्सली मुठभेड़ में ढेर.. स्पेशल हॉक फ़ोर्स ने किया एनकाउंटर

MP Mandala Naxalites Encounter

MP Mandala Naxalites Encounter || Image- MP DGP Twitter

MP Mandala Naxalites Encounter: मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार को हॉक फोर्स के साथ एक मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं। इन दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम था। यह मुठभेड़ जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के जंगल में हुई। पुलिस ने इन महिला नक्सलियों से एसएलआर राइफल, एक राइफल, वायरलेस सेट और अन्य जरूरी सामान बरामद किया है।

मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ट्विटर पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दोनों महिला नक्सली मारी गईं और उनकी तलाशी जारी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खात्मे के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सीएम ने यह भी कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हमारे पुलिस बल नक्सल विरोधी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पिछले एक साल में विभिन्न मुठभेड़ों में दस से अधिक नक्सलियों को मारा गया है।”

MP Mandala Naxalites Encounter: उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में किसी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सीएम ने कहा, “यह सफलता नक्सलवाद से मुक्त भारत के लक्ष्य की ओर एक और कदम है। हम 2026 तक देश को पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

नक्सलियों ने की सीजफायर की मांग

बस्तर के वनांचल क्षेत्र में लगातार नक्सलियों को हो रहे नुकसान के बाद अब माओवादियों ने विराम की मांग की है। इस सबंध में ​नक्सलियों ने एक कथित पत्र भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार यदि ऑपरेशन बंद करने का घोषणा करती है तो नक्सली भी युद्ध विराम को तैयार है।

जानकारी के अनुसार, इस पत्र को नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी का प्रवक्ता अभय ने जारी किया है। इस पत्र को तेलगु भाषा में जारी किया गया है। आपको बता दें कि नक्सली पूरी तरह से शिकस्त महसूस कर रहे हैं और इसी वजह से केंद्रीय कमेटी ने ये पत्र जारी किया है। क्योंकि जिस तरह से सिलसिलेवार मुठभेड़ों में एक के बाद एक बड़ी तदात में नक्सली संगठन को झटका लगा रहा है और जवानों के साथ मुठभेड़ में कही न कहीं तरह से नाकाम नजर आ रहे हैं। इस वजह से ये पत्र जारी किया गया है।

MP Mandala Naxalites Encounter: इस पत्र में स्पष्ट तौर पर देखा जाए तो नक्सलियों ने शांति वार्ता की बात कही है। हालांकि उनकी तरफ से काई भी तरह से शर्त नहीं है। बस शांति स्थापित हो इसलिए ये पत्र जारी किया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बार शांति वार्ता को लेकर बात चीत की गई लेकिन कोई महत्वपूर्ण पहल दिखाई नहीं दी।

देखें नक्सलियों ने पत्र जारी कर क्या कहा?

1. युद्ध रोकने की अपील

2. ‘कागर’ ऑपरेशन – सरकार का माओवादी विरोधी अभियान

3. हताहतों और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप

4. शांति वार्ता के लिए माओवादियों की शर्तें

5. सरकार पर आरोप

6. जनता से समर्थन की अपील

7. शांति वार्ता में शामिल होने की माओवादियों की तत्परता

4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मंत्री शाह

MP Mandala Naxalites Encounter: आपको बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंत्री शाह 4 अप्रैल को रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद पांच अप्रैल को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, वहां वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इसके बाद जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, और नगरीय निकायों के अध्यक्ष के साथ भोजन करेंगे। साथ ही, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के 10-10 सरपंचों के साथ भी भोजन का आयोजन होगा।

Read More: Waqf Amendment Bill in Lok Sabha: ‘सरकार की नजर है वक्फ की संपत्तियों पर’, सपा नेता अबू आज़मी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र पर साधा निशाना 

जिसके बाद पांच अप्रैल को ही नक्सल ऑपरेशन में कमांडर के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि नक्सल मोर्चे पर सफलता को लेकर अफसरों से चर्चा करेंगे और 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने को लेकर भी रणनीति को लेकर भी चर्चा करेंगे। फिर दोपहर बाद बस्तर से रायपुर पहुंचेंगे और शाम रात तक वापस दिल्ली रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। और कहा कि अमित शाह का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास को लेकर कई अहम चर्चाओं का आधार बनेगा।

Exit mobile version