Raja Raghuvansi Case: ‘जिस महिला में शर्म, ममता और प्यार नहीं वो पूतना होती है’… राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, लोगों से की ये अपील
‘जिस महिला में शर्म, ममता और प्यार नहीं वो पूतना होती है’, Minister Kailash Vijayvargiya’s big statement on Raja Raghuvanshi murder case

MP Ki Baat/Image Credit: IBC24.in
- सोनम और प्रेमी राज ने मिलकर रचा था हत्या का प्लान, सुपारी किलर्स को किया था हायर।
- शिलॉन्ग में पहले दिन प्लान-A फेल, अगले दिन प्लान-B के तहत राजा की हत्या की गई।
- कैलाश विजयवर्गीय का बयान – बिना संस्कार के बच्चे राक्षस बनते हैं
इंदौरः हनीमून ट्रिप पर मारे गए राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज ने साजिश रची, भाड़े के किलर हायर किए, मेघालय की पहाड़ियों में मर्डर को अंजाम दिया। अब इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के सीनियर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाना-लिखाना बहुत अच्छी बात है, लेकिन संस्कार भी देना चाहिए। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। हमारे इंदौर को उस बेटी ने कंलकित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जा रहा हूं सब मुझ से पूछ रहे हैं। मुझे इस पर बात करने में शर्म आती है। बच्चों में संस्कार हो तो वे कभी ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए माता-बहनों एक रोटी कम खाना, लेकिन संस्कार जरूर देना। शिक्षा दे दी संस्कार नही दिए तो वो पशु बन जाता है। कनकेश्वरी देवी ने भी कहा है और मैनें किताब में भी पढ़ा है कि ऐसी महिला जिसमें शर्म, ममता, प्यार नहीं हो वो पूतना होती है। ऐसे बच्चे भी जिनमें करुणा नहीं है, वो दैत्य बन जाते हैं। जो सोनम के साथ लड़के पकड़े गए हैं, वो भी नशा करने वाले है। रोज नशा करते थे। नशे में कर दिया।
शिलॉन्ग पुलिस का दावा, हत्या के बाद सभी 11 किमी दूर इकट्ठा हुए
शिलॉन्ग एसपी विवेक स्येम ने कहा, 'राज के साथी तीनों सुपारी किलर्स ने कबूला है कि सोनम 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। राजा को मारने का प्लान-ए इसी दिन का था। इसके लिए सोनम ने तय किया था कि वह राजा को पहाड़ पर ले जाएगी। शिलॉन्ग पुलिस ने दावा किया कि तीनों किलर्स भी वहां मौजूद होंगे। इसी बीच सेल्फी लेने के बहाने वो राजा को खाई में धक्का दे देगी। लेकिन, बारिश और अंधेरा होने के कारण प्लान ए कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद प्लान बी पर काम किया। इसमें अगले दिन राजा को पहाड़ पर ले जाकर मार दिया। हत्या के बाद सभी आरोपी क्राइम सीन से 11 किमी दूर इकट्ठा हुए थे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजा की पत्नी सोनम, उसका कथित प्रेमी राज, और तीन सुपारी किलर इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Minister Kailash Vijayvargiya's big statement on Raja Raghuvanshi murder case
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm