सवाल आपका है

Umang Singhar on MP Budget 2025: विपक्ष के निशाने पर मोहन सरकार! नेता प्रतिपक्ष ने सिर पर रखी कर्ज की पोटली, बजट को लेकर कही ये बात

Umang Singhar on MP Budget 2025 | Umang Singhar X

Umang Singhar on MP Budget 2025 | Umang Singhar X

भोपाल। Umang Singhar on MP Budget 2025 : मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा तीन ​है। आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर किसानों का भी ध्यान रखा गया है। सरकार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों को लेकर भी बड़े ऐलान किया है। शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी मोहन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 2025-26 का बजट 4 लाख 21 हज़ार 32 करोड़ का है। यहां जानिए इस बार मोहन सरकार ने अपने दूसरे बजट में क्या-क्या घोषणा की है।

read more: MP Budget 2025: मोहन सरकार के बजट में अनुसूचित जनजाति वर्ग को क्या मिला? वित्त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं, देखें यहां 

मोहन सरकार के बजट पर नेता प्रतिपक्ष का निशाना

मोहन सरकार के बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा है। सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश की जनता के सर पर कर्ज की पोटली’..! प्रदेश की जनता को अपनी कर्जनीति से ₹50,000 से अधिक का कर्ज झेलने को मजबूर करने वाली भाजपा सरकार ने जनता को कर्ज की जंजीरों में जकड़ दिया है! प्रदेश का विकास करने की बजाय जनता को परेशान कर रही है ये ब्रांडिंग की सर। सरकार सिर्फ कर्ज ले रही है बता नहीं रही। कर्ज लेकर ही कर्ज चुका रहे हैं। सरकार कर्ज लेकर ब्याज चुका रही है। सिंहस्थ पार्ट 2 न हो जाये, मोहन यादव को ध्यान देना होगा। बजट में नारी,गरीब और अन्नदाता गायब हैं। बेरोजगारों के लिए नया कुछ भी नहीं है।

एक क्लिक में पढ़े मोहन सरकार का बजट

Budget Speech 2025 by Deepak Sahu on Scribd

 

Exit mobile version