BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन के पंजीयन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन के पंजीयन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन के पंजीयन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस /image: AI Generated

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन के पंजीयन को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस /image: AI Generated

karan nepali
Published: 01 Oct 2026 | 9:59 amModified: 01 Oct 2026 | 9:59 am
HIGHLIGHTS
  1. सोयाबीन पंजीयन: 3 से 17 अक्टूबर तक होगा
  2. सीधे खाते में राशि: भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में होगा
  3. पंजीयन शुल्क: सरकारी केंद्रों पर फ्री, निजी केंद्रों पर ₹50 तक

भोपाल। Soybean Registration 2026 Latest News: भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (Soybean Bhavantar Yojana) के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 (विपणन वर्ष 2026-27) में सोयाबीन फसल के लिए प्रदेश के किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

किसान सोयाबीन के पंजीयन (Soybean Registration 2026) के लिए ई-उपार्जन पोर्टल www.mpeuparjan.nic.in पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन करा सकेंगे। इसके लिए जिले में निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था (MP Soybean Registration)

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था (Soybean Payment 2026)

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकॉर्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

सिकमी/बटाईदार/कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता

किसान द्वारा विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि जिला और तहसील स्तर पर स्थापित आधार पंजीयन केन्द्रों को क्रियाशील रखा जाए जिससे किसान वहां जाकर आसानी से अपना मोबाईल नंबर एवं बायोमेट्रिक अपडेट करा सके। इस कार्य के लिए पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सुविधा केन्द्र का भी उपयोग किया जा सकता है। आधार नंबर से बैंक खाता लिंक कराने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय आवश्यक होगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही 1 रूपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा।

आधार नंबर का वेरिफिकेशन

पंजीयन कराने और फसल विक्रय के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही पंजीयन मान्य होगा।

किसानों को करें एसएमएस

विगत खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जायेगा। गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सोयाबीन फसल के लिए पंजीयन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Soybean Registration 2026 Latest News

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा

01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत

01 Oct 2026 | 10:25 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am