सरपंच पति की तरह महिला थाने के थानेदार के पति पहुंचे थाने, आरोपी से की पूछताछ, देखिए वीडियो
सरपंच पति नहीं बल्कि महिला थानेदार के पति ने आरोपी से पूछताछ करते की है! Morena Mahila Thana Video Viral on Social Media
मुरैना: Morena Mahila Thana Video पंचायत वेब सीरीज तो आपने देखी ही होगी, नहीं तो बता दें कि सरपंच की जगह उनका कार्यभार संभालने वाले पति को कलेक्टर मैडम कड़ी फटकर लगाती हैं। वैसे देखा जाए तो ये कोई नियम नहीं हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों ऐसा अक्सर देखा गया है कि पत्नी सरपंच हो तो पति का रौब अलग ही होता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मुरैना से सामने आया है, जहां सरपंच पति नहीं बल्कि महिला थानेदार के पति ने आरोपी से पूछताछ करते की है। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: T20 Cricket IND vs ENG : भारत के 75 रन पर गिरे तीन विकेट, कोहली-पांड्या क्रीज पर
Morena Mahila Thana Video मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो मुरैना के महिला थाने का है, जहां मोनिका मिश्रा टीआई के तौर पर पदस्थ हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनिका मिश्रा के पति कुलदीप मिश्रा एक महिला प्राथी से पूछताछ करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुलदीप अपनी पत्नी की मदद के लिए उनके साथ थाने जाते हैं।

Facebook


