Morena BJP Mahila Neta Honeytrap Case : बीजेपी नेत्री का घिनौना चेहरा आया सामने! हुस्न के जाल में फंसाकर कारोबारी को कमरे में किया बंद, फिर किया ऐसा काम

Ads

मुरैना में कथित हनीट्रैप और उगाही के एक मामले में पुलिस ने फरार चल रही भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि एक कारोबारी को जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की उगाही की कोशिश की गई। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित पीड़ितों की जांच कर रही है।

Morena BJP Mahila Neta Honeytrap Case / ai generated

HIGHLIGHTS
  • हनीट्रैप और उगाही मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार।
  • हनीट्रैप और उगाही मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार।
  • पुलिस ने बस से भागते समय आरोपी को पकड़ा।

मुरैना : Morena BJP Mahila Neta Honeytrap Case :  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना इलाके में फर्नीचर व्यापारी को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करने वाले हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने पूरी तरह पर्दाफाश कर दिया है। इस पूरे काले धंधे की मास्टरमाइंड और बीजेपी नेत्री सोनम कुशवाह को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बस से भागते समय दबोच लिया है। आरोपी महिला के पास से लूटी गई सोने की अंगूठी भी बरामद हो चुकी है। पुलिस ने इस पूरे रैकेट की मुख्य सूत्रधार और बीजेपी नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । सोनम कुशवाह पिछले कई दिनों से फरार चल रही थी और पुलिस की आंख में धूल झोंकने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला बीती 10 मई का है। जौरा नगर के मशहूर फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को झांसा देकर मनीष पेट्रोल पंप के पास बुलाया गया था। Ramesh Shivhare Morena बहाना था एसी की फिटिंग और फर्नीचर की सेटिंग का, लेकिन जैसे ही व्यापारी वहां पहुंचा, पहले से जाल बिछाकर बैठी सोनम कुशवाह, उसके दो पुरुष साथी संदीप और सचिन, और एक अन्य महिला मीरा कुशवाह ने व्यापारी को बंधक बना लिया।

मारपीट के साथ बनाया अश्लील वीडियो

इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और जबरन एक अश्लील वीडियो तैयार कर लिया गया। बीजेपी नेत्री और उसके गैंग ने व्यापारी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मोटी रकम की मांग की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने व्यापारी की जेब में रखे 5 हजार रुपये नकद और उसकी सोने की अंगूठी भी लूट ली।

बस से पुलिस ने दबोचा बीजेपी नेत्री को

जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि फरियादी रमेश शिवहरे के साथ हनीट्रैप कर मारपीट और अवैध उगाही का मामला सामने आया था। इसमें पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे और मुख्य आरोपी सोनम कुशवाह फरार थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह बस से कैलारस की तरफ भाग रही है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे जौरा में बस से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग ने सोनम की अगुवाई में और कितने लोगों को अपनी ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया है।

इन्हें भी पढ़ें :