MP Road Accident News: 22 महिलाएं हुई घायल, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कहां हुआ भीषण हादसा

Ads

MP Road Accident News: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में 22 महिलाएं घायल हो गई है।

  •  
  • Publish Date - January 21, 2026 / 09:08 AM IST,
    Updated On - January 21, 2026 / 09:10 AM IST

Raipur Hit And Run Case/Image Credit: IBC24 File Image

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है।
  • इस भीषण सड़क हादसे में 22 महिलाएं घायल हो गई है।
  • सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

MP Road Accident News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में 22 महिलाएं घायल हो गई है। (MP Road Accident News) इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

MP Road Accident News:  मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा मंदसौर जिले के दलौदा तहसील के हनुमंतिया गांव के पास हुई है। (Mandsaur Road Accident News) यहां मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 22 महिला मजदूर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बताई जा आ रही है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

जबलपुर में हुआ था हिट एंड रन

MP Road Accident News: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मध्य प्रदेश में ये पहली बार नहीं हुआ है की महिलाएं (Jabalpur Road Accident News)  हादसे का शिकार हुई है। हाल ही में जबलपुर में एक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पर काम कर रही 20 से ज्यादा महिलाओं को कुचल दिया था। इस हादसे में पांच महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई थी और बाकी महिलाओं का इलाज अब भी जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-